Home Blog Page 481

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल ने हमला कर दो नाबालिग भाईयों को किया लहूलुहान, शोर मचाने पर भी नहीं छोड़ा

0
Pitbull attacked two minor brothers in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके के नियाना गांव में पिटबुल ने हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया। पिटबुल के मालिक पिता-पुत्र पर पुलिस में केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी खतरनाक नस्ल के कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं, इनमें कई लोग घायल हो चुके हैं।

कासना थाना इलाके के नियाना गांव में दिल्ली पुलिस के दरोगा नागेंद्र भाटी के दो नाबालिग बेटों को पिटबुल ने काट कर लहूलुहान कर दिया। पिटबुल ने पहले छोटे भाई राज भाटी पर हमला किया और उसे बचाने का प्रयास करने आए बड़े भाई नारायण भाटी को भी काट लिया।

आरोप है कि फिरेराम और उसके बेटे अमित ने पालतू कुत्ते को गली में खुला छोड़ रखा था। नागेंद्र ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक पिटबुल ने राज के हाथ की कोहनी से थोड़ा ऊपर के हिस्से को जबड़े में दबा लिया था। शोर मचाने पर भी पिटबुल ने उसे नहीं छोड़ा। इसी बीच नारायण पिटबुल से भिड़ गया आसपास के लोग भी उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे, पिटबुल ने करीब 3 मिनट बाद राज का हाथ छोड़ा। कुत्ते ने राज के हाथ और पैर और नारायण के दोनों पैरों को जख्मी कर दिया है।

दर्दनाक हादसा: एक नींद की झपकी ने ले ली एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदगी, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
accident in deoriya UP

Car accident: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कल देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में  नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता वीआईपी गेट निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा कि सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेने अपने मूल गांव उत्तर प्रदेश देवरिया जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि दुर्गापाल कॉलोनी निवासी सोनू शाह (28) शुक्रवार शाम अपनी पत्नी सुजावती (25), दो बच्चों रुचिका (6) और दिव्यांशु (4), भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) के साथ Swift DZire कार से अपनी साली की शादी में अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे। शनिवार देर रात 2:30 बजे देवरिया अपने गांव पहुंचने से पहले श्रीदत्तगंज हाईवे पर कार चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान उनकी कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक सभी की सांसें थम चुकी थी। शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। वहीं एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा कि मृतक परिवार एक शादी समारोह में भाग लेने अपने मूल गांव उत्तर प्रदेश देवरिया जा रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिये हैं।

आई बिजनेस इंस्टिट्यूट ने मनाया वार्षिक उत्सव, स्टैंडअप कॉमेडी व म्यूजिकल बैंड ने जमाया रंग

0
I Business Institute celebrated its annual function

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित आई बिजनेस इंस्टिट्यूट ने अपना वार्षिक उत्सव ‘रौनक’  धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान छात्र- छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्टैंडअप कॉमेडी और म्यूजिकल बैंड ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया।

बिजनेस क्विज, ऐड मेड शो, डिबेट कम्पटीशन, नुक्कड़ नाटक, लैट्स प्ले बिजनेस,  फोटोग्राफी,एनीमेशन प्रेजेंटेशन, फेस पेंटिंग, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, सोलो सॉन्ग, मनीमल्टीप्लेयर आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतियोगिता के विजेताओं और रनर अप को नगद पुरस्कार एवं  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

THE फुलारी: दून इंटरनेशनल स्कूल में फुलारी ओपन क्रीयेटिव फेस्ट का आयोजन

0
Fulari Open Creative Fest organized at Doon International School

Fulari Open Creative Fest : उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई को नई पीढ़ी तक ले जाने के निमित्त धाद ने पहल की है। फूलदेई में एक माह में प्रदेश के दस हजार बच्चों के साथ फूलदेई आयोजन की पहल के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के साथ देहरादून के सभी स्कूलों के बच्चों के लिए एक ओपन कम्पटीशन का आयोजन किया गया है।

फुलारी ओपन क्रीयेटिव फेस्ट का आयोजन दून इंटरनेशनल स्कूल में रविवार 9 तारीख को 12 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिसमे शहर के 25 से ज्यादा प्रमुख स्कूलों के छात्र भाग लेने आ रहे है।

उत्तराखंड में 11 अप्रैल को प्रत्येक सरकारी स्कूल में मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव, प्राथमिक विद्यालयों के 30 हजार शिक्षकों को बांटे जायेंगे टैबलेट

0
School Entrance-2023 Uttarakhand

Entrance festival : प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में आगामी 11 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। वह आवासीय विद्यालय बनियावाला में नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित करायेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किये जायेगे, इसके लिये प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के खातों में दस-दस हजार रूपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिये नये शैक्षिक सत्र के शुभारम्भ अवसर पर प्रत्येक वर्ष स्कूलों में प्रवेश हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 11 अप्रैल को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री देहरादून के आवासीय विद्यालय बनियावाला में प्रवेशोत्सव के अवसर पर नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित करायेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सभी जनपदों, विकासखंडों एवं विद्यालयों में भी आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न स्कूलों में जाकर प्रतिभाग करेंगे और स्कूलों में नये बच्चों के प्रवेश दिलायेंगे इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे।

विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट की सौगात देंगे। प्रत्येक बेसिक शिक्षक को टैबलेट के लिये दस-दस हजार रूपये दिये जायेंगे, यह धनराशि ऑनलाइन माध्यम से उनके विद्यालयों के खातों में ट्रांसफर की जायेगी ताकि शिक्षक अपने मन मुताबिक टैबलेट की खरीद कर सकें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा को भी डिजिटल माध्यम से जोड़ना है ताकि प्राथमिक स्तर पर अध्ययनरत बच्चों को भी डिजिटल माध्यम का लाभ मिल सके।

हल्द्वानी की रामलीला सुर्खियों में, हर किरदार को बखूबी निभा रही हैं महिलायें

0
Women are playing every character in Haldwani's Ramlila

Haldwani ki mahila Ramlela : उत्तराखंड के हल्द्वानी की रामलीला इन दिनों सुर्ख़ियों में है। हल्द्वानी के उत्थान मंच में हो रही इस रामलीला की खास बात ये हैं कि रामलीला में हर किरदार में केवल महिलाऐं ही नजर आ रही हैं। रामलीला की आयोजक पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित इस रामलीला में 1 साल की बालिका से लेकर 70 साल तक की महिलाएं, अपने अभिनय का लोहा मनवा रही है।

राम का किरदार निभा बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी रही है।  जबकि लक्ष्मण का किरदार लक्षिता निभा रही है। जबकि भरत और शत्रुघ्न की भूमिका में लक्षिता की ही दोनों बहनें दिव्यांशी और सिद्धि हैं। सीता का किरदार तेजस्विनी निभा रहीं हैं। रावण गीता दर्मवाल बनीं हैं। पर्यावरण प्रेमी और उत्तराखंड की गुलमोहर गर्ल नाम से मशहूर समाजसेवी तनुजा रामभक्त हनुमान का किरदार निभा रही हैं। महिलाओं की रामलीला देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह भी नजर आ रहा है।

UPPSC PCS 2022 का परिणाम जारी, उत्‍तराखंड की बेटी आकांक्षा ने टॉप 10 में बनाई जगह

0
Akanksha Gupta UPPSC-PCS-2022.jpg

UPPSC PCS 2022 Topper: उत्‍तराखंड की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) PCS 2022 परीक्षा में टॉप 10 सूची में जगह बनाते हुए चौथी रैंक प्राप्‍त की है। बता दें कि UPPSC ने PCS 2022 का रिजल्‍ट शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया था। जिसमे उत्‍तराखंड की आकांक्षा गुप्ता ने चौथी रैंक प्राप्‍त की है। टॉप-10 में ज्यादातर लड़कियों ने जगह बनाई है। शीर्ष स्थान पर आगरा की दिव्या सिकरवार हैं। तो वहीं लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने दूसरी पोजीशन हासिल की है। जबकि बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। और चौथी पोजीशन पर उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता है।

आकांक्षा ने मीडिया को बताया कि वह पिछले छह सालों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं और पांचवें प्रयास में उन्हें यूपीपीएससी में सफलता मिली है। इससे वह बेहद खुश हैं और परिवार में जश्‍न का माहौल व्‍याप्‍त है। आकांक्षा ने बताया कि बचपन से उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था, यह उनके माता-पिता के कारण पूरा हुआ है।

मुख्य परीक्षा में कुल 1071 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। जिनमे से कुल 364 अभ्यार्थी सफल हुए। 364 सफल अभ्यर्थियों में 110 लड़कियां ने सफलता हासिल की है। कुल 39 एसडीएम के पदों में से 19 लड़कियां एसडीएम बनेंगी।

टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची

  1. आगरा की दिव्या सिकरवार ने पीसीएस परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है
  2. लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने पीसीएस परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है
  3. बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने पीसीएस परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है
  4. देहरादून, उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता ने पीसीएस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया है
  5. अम्बेडकरनगर के कुमार गौरव ने पीसीएस परीक्षा में पांचवा स्थान हासिल किया है
  6. लखनऊ की सल्तनत परवीन ने पीसीएस परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया है
  7. मध्य प्रदेश की मोहसिना बानो ने पीसीएस परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है
  8. प्रयागराज की पराजकता त्रिपाठी ने पीसीएस परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया है
  9. आगरा की एश्वर्या दुबे ने पीसीएस परीक्षा में नौंवा स्थान हासिल किया है
  10. गोंडा के संदीप कुमार तिवारी ने पीसीएस परीक्षा में दसवा स्थान प्राप्त किया है

आकांक्षा देहरादून के मोहल्ला मोहित नगर निवासी है। उसके के पिता नरेंद्र गुप्ता टाइल्स कारोबारी हैं। आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जूड स्कूल से हुई है। आकांक्षा ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया हुआ है। बीटेक करने के बाद उन्हें इंफोसिस में नौकरी करने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी करने के बजाए उन्होंने अपनी मां सपना गुप्ता का सपना पूरा करने की ठानी और सेल्फ स्टडी शुरू की। इससे पहले आकांक्षा ने उत्तराखंड पीसीएस का मेंस भी क्वालीफाई किया था, लेकिन इंटरव्यू क्‍लीयर नहीं कर पाईं। यूपीपीएससी में इंटरव्यू के करीब तक पहुंच कर रह गईं थीं।

औली में रोमांच का सफर शुरू, सीएम धामी ने किया औली मैराथन 2023 का शुभारंभ, जोशीमठ से औली तक होगी स्काई रनिंग

0
auli-marathon-2023

Auli Marathon 2023: उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन एवं स्काई रनिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जोशीमठ में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ नरसिंह एवं नव दुर्गा मंदिर प्रांगण से मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जोशीमठ औली में मैराथन सहित अन्य साहसिक और रोमांचक खेल प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जोशीमठ औली से हिमालयन मैराथन, फन रेस सहित अन्य खेलों का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव की बात है। हम लगातार उत्तराखंड में ऐसे कार्य, धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यहां के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिले। उन्होंने जोशीमठ में इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं इसमें भाग लेने वाले देश विदेश के सभी खिलाड़ियों को भी ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के शुरुआती दिनों में जोशीमठ को लेकर जो भय का माहौल बनाया जा रहा था,  आज सब सामान्य है। सरकार ने इस स्थिति से उभरने के लिए सकारात्मक काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि 22 अप्रैल से शुरू होने वाली हमारी चारधाम यात्रा के लिए 11.30 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। उन्होंने कहा इस बार पिछले वर्षों से अधिक संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड के तीर्थ धाम में दर्शन के लिए पहुंचेंगे और पिछले वर्षों के सारे रिकॉर्ड पीछे छूट जाएंगे।

जोशीमठ में आयोजित मैराथन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को संदेश देते हुए आश्वस्त किया कि औली और जोशीमठ पूरी तरह से सुरक्षित है और चार धाम यात्रा के लिए तैयार है। जोशीमठ में आयोजित यह भव्य मैराथन इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बर्फ ना गिरने के कारण औली में विंटर्स गेम नहीं हो सके, लेकिन आज जोशीमठ में मैराथन के भव्य आयोजन के बाद सभी काम अच्छे होंगे। चारों धामों की पवित्र यात्रा शुरू होने जा रही है। देवभूमि उत्तराखंड सभी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि औली मैराथन के अंतर्गत स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। जोशीमठ क्षेत्र के विद्यालय एवं ग्राम सभाओं के लोग भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनवरी माह में जोशीमठ आपदा और औली में कम बर्फबारी के कारण विंटर गेम्स का आयोजन संभव न होने से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश पहुंचाने और पर्यटन व्यवसाय को उभारने के लिए औली मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

क्या है स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस

पहाड़ी क्षेत्र में दो हजार मीटर की ऊंचाई पर दौड़ लगाने को स्काई रनिंग कहते हैं। इसमें चढ़ाई की कठिनाई (ग्रेड-2) अधिक नहीं होनी चाहिए और उतार-चढ़ाव 30 डिग्री से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा स्काई अल्ट्रा रेस में विभिन्न कठिनाइयों को पार करते हुए दौड़ लगानी पड़ती है। इस बार जनवरी माह में जोशीमठ आपदा और औली में कम बर्फबारी के कारण औली में नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन नहीं हो पाया था जिससे जोशीमठ के पर्यटन व्यवसाय को जबरदस्त झटका लगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन से जोशीमठ के पर्यटन व्यवसाय को उभरने का मौका मिलेगा।

औली मैराथन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, बीजेपी के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, जोशीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश पंवार, गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, स्थानीय जन प्रतिनिधि विनोद कपरवान, ऋषि प्रसाद सती,नितेश चौहान, माधव प्रसाद सेमवाल, रिपुदमन सिंह रावत, अतुल शाह, रोहणी रावत, जगदंबा प्रसाद उनियाल आदि सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र एवं अन्य अधिकारी व बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 4000 से ज्यादा पदों पर जल्द होगी भर्ती

0
jobs in uttarakhand education department

Uttarakhand News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में जल्द ही 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है। शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के अलावा CRC और BRC के पदों पर भर्तियां होनी हैं।जिसके लिए शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से मंजूरी ले ली है। इन पदों को जल्द ही आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा।

उत्तराखंड में करीब 8000 चतुर्थ श्रेणी के पद स्वीकृत हैं, लेकिन, स्थाई भर्ती खत्म किए जाने के बाद से ही लगातार चतुर्थ श्रेणी के अधिकतर पर खाली होते जा रहे हैं। फिलहाल, शिक्षा विभाग में 8000 स्वीकृत पदों के सापेक्ष आधे पद खाली पड़े हैं। इन पदों की जरूरत को देखते हुए आउट सोर्स के माध्यम से बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी के पद भरने की तैयारी की जा रही है।

शिक्षा विभाग ने 3500 पदों पर आउट सोर्स के जरिए भर्ती करने की स्वीकृति वित्त विभाग से ले ली है। इसके बाद इन पदों पर जल्द ही भर्ती की जा सकेगी। उधर शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों के अलावा CRC और BRC के 950 पदों को भी भरने की स्वीकृति ले ली गई है। इन पदों पर भर्ती के जरिए विभिन्न स्कूलों में प्रबंधन से जुड़े कार्यों को भी बेहतर तरीके से संपादित किया जा सकेगा।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि महकमे में लगातार चतुर्थ श्रेणी और सीआरसी, बीआरसी के पदों में भर्ती की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अब जल्द इस संबंध में शासनादेश हो जाएगा।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, जानिए किराया, बुकिंग प्रोसेस

0
heli service kedarnath

Kedarnath Helicopter Bookings 2023: देवभूमि उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। IRCTC की ओर से आज (8 अप्रैल) दोपहर 12 बजे से हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी। केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालु पहले चरण की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

हेली टिकट बुक कराने के लिए श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं हो पाएगी। केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। अगर आप मई के लिए टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो आपको दूसरे चरण के स्लॉट खुलने तक इंतजार करना होगा। एक समय में एक ई-मेल आईडी से 6 सीट और समूह में यात्रा करने पर 12 सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। पूरे यात्रा काल में एक आईडी पर दो बार ही टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।

पहली बार हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी। गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन, व ट्रांस भारत एविएशन, फाटा से पवन हंस, कैस्ट्रल, थंबी और ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी के माध्यम से हेली सेवा चलाई जाएगी।

Heli service online Booking:  केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग करने के लिए IRCTC की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए प्रोफाइल खुलेगी। उसके बाद श्रद्धालु हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पर टिकट बुक होगा।

  1. सबसे पहले श्रद्धालुओं को लॉग इन आईडी बनानी होगी।
  2. फिर बुकिंग के लिए प्रोफाइल खुलेगी।
  3. श्रद्धालु हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरेंगे।
  4. साथ में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और जानकारी देनी होगी।
  5. फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  6. वैरिफाई कराने के बाद श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया

हेलीकॉप्टर सेवा का गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 3870 रुपये है। अगर आप गुप्तकाशी से आना जाना करते हैं तो आपको 7740 रुपये देने होंगे।  इसी तरह फाटा से केदारनाथ तक का एक तरफ का किराया 2750 रुपये और दोनों तरफ का किराया 5500 रुपये है। सिरसा से केदारनाथ तक का किराया 2749 रुपये और दोनों तरफ का कुल किराया 5498 रुपये है।

 हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)

  1. गुप्तकाशी से केदारनाथ        3870             7740
  2. फाटा से केदारनाथ             2750             5500
  3. सिरसी से केदारनाथ            2749             5498