Sanket Mahadev Sargar commonwealth games 2022

Commonwealth Games 2022: देशवासियों के लिए ख़ुशी का पल है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का खाता खुल गया है। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले 21 साल के भरोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक दिला दिया है। संकेत महादेव ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग  में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। संकेत सरगर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिला कुल 248 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। संकेत को क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में हल्की चोट लग गई। जिसके चलते वह गोल्ड मेडल गोल्ड से चूक गए।

उन्होंने पहले राउंड यानी स्नैच में बेस्ट 113 KG भार उठाया था। इसके बाद दूसरे राउंड यानी क्लीन एंड जर्क में 135 KG भार उठाकर मेडल अपने नाम किया। क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में चोटिल होने के बावजूद सरगर ने स्वर्ण के लिए प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले संकेत का वेटलिफ्टिंग से गहरा लगाव रहा है। 21 साल के संकेत कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी में इतिहास के छात्र हैं। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में भी चैम्पियन रहे थे। संकेत 55 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (कुल 256 किलो) भी रखते हैं।

संकेत के पिता की सांगली में  पान की दुकान है। वह अपने पिता को अब आराम करते हुए देखना चाहते हैं। संकेत ने हाल ही में कहा था कि ‘अगर मैं गोल्ड जीत लेता हूं तो अपने पिता की मदद करूंगा। उन्होंने मेरे लिए काफी मेहनत किया है। मैं उन्हें अब खुशियां देना चाहता हूं।’

संकेत के पिता महादेव सरगर ने कहा, मैं अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए चाय और पान की दुकान चलाता हूं। मेरे बेटे ने हरियाणा (खेलो इंडिया यूथ गेम्स) में महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक जीता था और अब बेटे ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता है। मैं बहुत उत्साहित हूं। संकेत अब पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतना चाहते हैं।

गुरुराजा पुजारी ने दिलाया भारत को दूसरा पदक

संकेत के अलावा गुरुराजा पुजारी ने आज भारत को दूसरा पदक दिलाया है. वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 किलो भारवर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। गुरुराजा पुजारी ने कुल 269 किलो वजन उठाया। इस कैटेगरी को गोल्ड अजनिल बिन मुहम्मद ने जीता, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 285 किलो वजन उठाया। कर्नाटक के उडुप्पी जिले के गुरुराजा पुजारी ने इससे पहले 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल जीता था। तब उन्होंने 56 किलो वाली कैटेगरी में हिस्सा लिया था और सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस बार उन्होंने कैटेगरी बदली और 61 किलो में आए, जिसमे उन्होंने कांस्य पदक जीता है।