indor test india beat bangla desh

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश देश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन आज टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 69.2 ओवरों में 213 रनों पर समेट दी।Mohammad-shami

इससे पहले मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी मात्र 150 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन पर घोषित कर 343 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी। बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के आगे जूझती नजर आई और मात्र 69.2 ओवरों में 213 रनों पर आल आउट हो गई। और इस तरह टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में एक पारी और 130 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। भारत के लिए पहली पारी में 3 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटके, जबकि आर. अश्विन ने 3 विकेट लिए। उमेश को दो और इशांत को एक विकेट मिला। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 64 रनों की जुझारू पारी खेली।

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश पहली पारी

बल्लेबाजरनगेंद4s6s
शादमान इस्लाम कै. साहा बो. शर्मा62410
इमरुल कायेस कै. रहाणे बो. यादव61810
मोमिनुल हक बोल्ड बो. अश्विन378060
मो. मिथुन एलबीडब्ल्यू बो. शमी133610
मुशफिकुर रहीम बोल्ड बो. शमी4310541
महमूदुल्लाह बोल्ड बो. अश्विन103010
लिटन दास कै. कोहली बो. शर्मा213140
मेहदी हसन एलबीडब्ल्यू बो. शमी0100
तैजुल इस्लाम रन आउट (जडेजा/साहा)1700
अबु जायेद नाबाद71400
इबादत हुसैन बोल्ड बो. यादव2500

रन : 150 ऑलआउटओवर : 58.3, एक्स्ट्रा : 4.

विकेट पतन : 12/1, 12/2, 31/3, 99/4, 115/5, 140/6, 140/7, 140/8, 148/9, 150/10.

गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 12-6-20-2, उमेश यादव: 14.3-3-47-2, मो. शमी: 13-5-27-3, रविचंद्रन अश्विन: 16-1-43-2, रविंद्र जडेजा: 3-0-10-0.

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाजरनगेंद4s6s
मयंक अग्रवाल कै. जायेद बो.मेहदी243330288
रोहित शर्मा कै. लिटन दास बो. जायेद61410
चेतेश्वर पुजारा कै. सैफ हसन बो. जायेद547290
विराट कोहली एलबीडब्ल्यू बो. जायेद0200
अजिंक्य रहाणे कै. तैजुल बो. जायेद8617290
रविंद्र जडेजा नाबाद607662
ऋद्धिमान साहा बोल्ड बो. इबादत121120
उमेश यादव नाबाद251013

रन : 493/6 पारी घोषित, ओवर : 114, एक्स्ट्रा : 7.

विकेट पतन : 14/1, 105/2, 119/3, 309/4, 432/5, 454/6.

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश दूसरी पारी

बल्लेबाजरनगेंद4s6s
शादमान इस्लाम बोल्ड बो. शर्मा62400
इमरुल कायेस बोल्ड बो. यादव61310
मोमिनुल हक एलबीडब्ल्यू बो. शमी72010
मो. मिथुन कै. अग्रवाल बो. शमी182640
मुशफिकुर रहीम कै. पुजारा बो. अश्विन6415070
महमूदुल्लाह कै. रोहित बो. शमी153520
लिटन दास कै. एंड बो. अश्विन353960
मेहदी हसन बोल्ड बो. यादव385551
तैजुल इस्लाम कै. साहा बो. शमी64310
अबु जायेद नाबाद4910
इबादत हुसैन कै. यादव बो. अश्विन1300

रन : 213 ऑलआउटओवर : 69.2, एक्स्ट्रा : 13.

विकेट पतन : 10/1, 16/2, 37/3, 44/4, 72/5, 135/6, 194/7, 208/8, 208/9, 213/10.

गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 11-3-31-1, उमेश यादव: 14-1-51-2, मो. शमी: 16-7-31-4, रविचंद्रन अश्विन: 14.2-6-42-3, रविंद्र जडेजा: 14-2-47-0.