India vs New Zealand 2nd Test

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के सभी 10 खिलाड़ियों को आउट कर न्यूजीलैंड के लिए नया कीर्तिमान बनाया है। पटेल 141 साल के टेस्ट इतिहास में यह कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ दो ही गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। सबसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के जिम लेकर ने किया था। उन्होंने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लिए थे। उनका यह रिकॉर्ड भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने 1999 में बराबर किया। कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी में सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया था।

भारतीय मूल के एजाज पटेल का जन्म 1988 में मुंबई में ही हुआ था। पटेल का परिवार साल 1996 में न्यूजीलैंड में जाकर बस गया था। जब वह आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं। अब वह अपनी जन्मभूमि पर भारत को ही मात देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुंबई टेस्ट के पहले दिन सभी चार विकेट लेने वाले एजाज पटेल ने दूसरे दिन सुबह ही रिद्धिमान साहा और आर अश्विन को आउट कर भारत को मुश्किलों में डाला। इसके बाद सेट हो चुके मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल को चलता किया। फिर जयंत यादव और मोहम्मद सिराज को भी आउट किया। इस तरह एजाज पटेल ने सभी बल्लेबाजों को आउट कर भारत की पहली पारी को 325 रन पर समेट दिया। मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल ने सातवें विकेट के लिए 61 रनों की अहम साझेदारी कर ली है। युवा ओपनर मयंक अग्रवाल  ने 150 रनों की शानदार पारी खेली।  इसके अलावा अक्षर पटेल ने मुश्किल परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। अक्षर 52 रन बनाकर आउट हुए।

जवाब के बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरआत में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है। न्यूजीलैंड ने 27 रनों पर 4 विकेट खो दिए हैं। पहले तीनों विकेट टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहमद सिराज ने लिए, जबकि चौथा विकेट अक्षर पटेल ने लिया।

अभी अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड की पूरी टीम 63 रनों पर आलआउट हो गयी है.  आश्विन ने 4 विकेट लिए जबकि  मोहमद सिराज 3,अक्षर पटेल ने 2 तथा जयंत यादव ने एक विकेट लिया है.

INDIA 1ST INNINGS

BATTINGRBM
Mayank Agarwal c †Blundell b Patel150311
Shubman Gill c Taylor b Patel4471112
Cheteshwar Pujara  b Patel0511
Virat Kohli (c)lbw b Patel048
Shreyas Iyer c †Blundell b Patel184173
Wriddhiman Saha †lbw b Patel2762
Ravichandran Ashwin  b Patel01
Axar Patel lbw b Patel52128
Jayant Yadav c Ravindra b Patel1231
Umesh Yadav not out02
Mohammed Siraj c Ravindra b Patel43
Extras(b 13, lb 5)18
TOTAL(109.5 Ov, RR: 2.95)325

Fall of wickets: 1-80 (Shubman Gill, 27.3 ov), 2-80 (Cheteshwar Pujara, 29.2 ov), 3-80 (Virat Kohli, 29.6 ov), 4-160 (Shreyas Iyer, 47.4 ov), 5-224 (Wriddhiman Saha, 71.4 ov), 6-224 (Ravichandran Ashwin, 71.5 ov), 7-291 (Mayank Agarwal, 99.5 ov), 8-316 (Axar Patel, 107.5 ov), 9-321 (Jayant Yadav, 109.2 ov), 10-325 (Mohammed Siraj, 109.5 ov)

BOWLINGOMRW
Tim Southee226430
Kyle Jamieson123360
Ajaz Patel47.51211910
William Somerville190800
Rachin Ravindra40200
Daryl Mitchell5390

NEW ZEALAND 1ST INNINGS

BATTINGRB4s
Tom Latham (c)c Iyer b Mohammed Siraj10142
Will Young c Kohli b Mohammed Siraj491
Daryl Mitchell lbw b Patel8110
Ross Taylor  b Mohammed Siraj120
Henry Nicholls  b Ashwin7311
Tom Blundell †c Pujara b Ashwin8241
Rachin Ravindra c Kohli b J Yadav4150
Kyle Jamieson c Iyer b Patel17362
Tim Southee c sub (SA Yadav) b Ashwin020
William Somerville c Mohammed Siraj b Ashwin0260
Ajaz Patel not out010
Extras(lb 1, nb 2)3
TOTAL(28.1 Ov, RR: 2.20)62

Fall of wickets: 1-10 (Will Young, 3.1 ov), 2-15 (Tom Latham, 3.6 ov), 3-17 (Ross Taylor, 5.1 ov), 4-27 (Daryl Mitchell, 8.1 ov), 5-31 (Henry Nicholls, 13.1 ov), 6-38 (Rachin Ravindra, 16.4 ov), 7-53 (Tom Blundell, 19.4 ov), 8-53 (Tim Southee, 19.6 ov), 9-62 (William Somerville, 27.5 ov), 10-62 (Kyle Jamieson, 28.1 ov)

BOWLINGOMRW
Umesh Yadav5270
Mohammed Siraj40193
Axar Patel9.13142
Ravichandran Ashwin8284
Jayant Yadav20131