ipl auction 2023

IPL Auction 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कोच्चि हुए मिनी ऑक्शन (IPL Auction 2023) का शुक्रवार 23 दिसंबर देर रात समापन हो गयाआ। इस दौरान आईपीएल की 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों की खरीदने की मारामारी देखने को मिली। इसबीच आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। जी हाँ इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कोच्चि में आयोजित इस ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने 167 करोड़ रुपये खर्च किए। सभी 10 टीमें कुल 206.50 करोड़ बजट के साथ नीलामी में उतरी थीं। 87 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली था। नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हुए। इस दौरान दो रिकॉर्ड भी कायम हुए। पहला रिकॉर्ड इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन ने बनाया वहीं दूसरा रिकॉर्ड विंडीज के विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन के नाम रहा। नीलामी 6 घंटे और 10 मिनट तक चली। 24 साल के कुरेन ने आईपीएल नीलामी में क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड (16.25 करोड़ रुपये) तोड़ दिया है, पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को ऑउटबिड करके 18.25 करोड़ रुपये (2.25 मिलियन अमरीकी डालर) में सैम कुरेन को साइन किया है। सैम का बेस प्रिस 2 करोड़ रुपये था। इस कीमत के साथ सैम कुरेन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। बता दें, ये कीमत विराट कोहली और केएल राहुल जैसे रिटेन किए गए खिलाड़ियों से भी अधिक है। सैम करन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी20 वर्ल्ड में भी कुरेन प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट प्लेयर थे।

मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। पहले 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ रुपए बटोर लिए। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा। सैम कुरेन आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे।

IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी।

कौन प्लेयर कितने में बिका और किसने खरीदा देखें?

खिलाड़ी का नामकितने में खरीदा टीम
सैम कुरेन18.5 करोड़ पंजाब किंग्स
कैमरून ग्रीन17.50 करोड़मुंबई इंडियंस
बेन स्टोक्स16.25 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
निकोलस पूरन16 करोड़LSJ
हैरी ब्रूक13.25 करोड़SRH
मयंक अग्रवाल8.25 करोड़SRH
शिवम मावी6 करोड़गुजरात टाइटंस
जेसन होल्डर5.75 करोड़राजस्थान रॉयल्स
मुकेश कुमार5.5 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
हेनरिक क्लासेन5.25 करोड़SRH