pl 2020 champion mumbai indian

IPL 2020 final : रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दुबई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2020) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को को हराकर इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं 5वीं बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 में आईपीएल का खिताब जीत चुका है। इस तरह मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम बन गई है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए में खेले गए आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। परन्तु मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआती बल्लेबाजी को लड़खड़ाती नजर आई। मात्र 22 के स्कोर पर दिल्ली ने अपने तीन प्रमुख बल्लेबाज खो दिए थे। हालाँकि इसके बाद कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पन्त की जोड़ी ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 50 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली। जबकि ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। इस तरह दिल्ली ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बनाए।

मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 04 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि नाथन कूल्टर नाइल ने 02 और जयंत यादव ने 01 विकेट अपने नाम किया।

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतारी मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (51 गेंद, 5 चौके, 4 छक्के, 68 रन) की शानदार कप्तानी पारी की बदौलत फाइनल मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार आईपीएल टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी की कप्तानी में साल 2010, 2011 और 2018 का खिताब अपने नाम किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो तो सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स ने 1-1 बार IPL ट्रॉफी जीती है।

आईपीएल 2020 की विजेता टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल ट्रॉफी के अलावा 20 करोड़ की इनामी राशि मिली, जबकि उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स को साढ़े 12 करोड़ रुपये की राशि दी गई। क्वालियफायर में हारने वाली हर टीम को 4.375 करोड़ रुपये मिले।

आईपीएल 2020 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (670 रन) बनाने वाले किंग्सइलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को ऑरेंज कैप का ख़िताब दिया गया। वहीँ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (30 विकेट) लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज किगासो रबाडा को पर्पल कैप दी गई। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर खिलाडियों को 10-10 लाख रुपये मिले।

स्कोरकार्ड :
DELHI CAPITALS INNINGS (20 OVERS MAXIMUM)
BATSMENRB4s6sSR
MP Stoinis c †de Kock b Boult01000.00
S Dhawan  b J Yadav151330115.38
AM Rahane c †de Kock b Boult240050.00
SS Iyer (c)not out655062130.00
RR Pant †c HH Pandya b Coulter-Nile563842147.36
SO Hetmyer c Coulter-Nile b Boult5510100.00
AR Patel c sub (AS Roy) b Coulter-Nile9910100.00
K Rabada run out (SA Yadav/Coulter-Nile)0000
Extras(lb 1, w 3)4
TOTAL(20 Ov, RR: 7.8)156/7
Fall of wickets: 1-0 (Marcus Stoinis, 0.1 ov), 2-16 (Ajinkya Rahane, 2.4 ov), 3-22 (Shikhar Dhawan, 3.3 ov), 4-118 (Rishabh Pant, 14.6 ov), 5-137 (Shimron Hetmyer, 17.2 ov), 6-149 (Axar Patel, 19.2 ov), 7-156 (Kagiso Rabada, 19.6 ov)
BOWLINGOMRWECON0s4s6sWDNB
TA Boult403037.50126000
JJ Bumrah402807.0083000
J Yadav402516.2571000
NM Coulter-Nile402927.25103110
KH Pandya3030010.0031210
KA Pollard1013013.0021110

 

MUMBAI INDIANS INNINGS (TARGET: 157 RUNS FROM 20 OVERS)
BATSMENRB4s6sSR
RG Sharma (c)c sub (Lalit Yadav) b Nortje685154133.33
Q de Kock †c †Pant b Stoinis201231166.66
SA Yadav run out (Dubey/†Pant)19201195.00
Ishan Kishan not out331931173.68
KA Pollard  b Rabada9420225.00
HH Pandya c Rahane b Nortje350060.00
KH Pandya not out1100100.00
Extras(lb 4)4
TOTAL(18.4 Ov, RR: 8.41)157/5
Fall of wickets: 1-45 (Quinton de Kock, 4.1 ov), 2-90 (Suryakumar Yadav, 10.5 ov), 3-137 (Rohit Sharma, 16.2 ov), 4-147 (Kieron Pollard, 17.1 ov), 5-156 (Hardik Pandya, 18.3 ov)
BOWLINGOMRWECON0s4s6sWDNB
R Ashwin402807.0082100
K Rabada3032110.6665100
A Nortje2.402529.3763100
MP Stoinis2023111.5031200
AR Patel401604.00111000
P Dubey302909.6652200