Tokyo Paralympics: जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक्स 2020 खेलों के 12वें और अंतिम दिन आज नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। उन्हें फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने 2-0 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। लेकिन अंत में जीत फ़्रांस के लुकास को मिली। लुकास ने भारतीय खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और 15-21 से हराया।
वहीँ इसी स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हे्ं इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी ने 2-0 से हराया।
टोक्यो पैरालंपिक्स का अंतिम दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आखिरी दिन भी भारतीय एथलीटों के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है।