players of GIC Devalgarh and SWIT dominated the Khel Mahakumbh held in Devalgarh

श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कालेज देवलगढ़ में न्याय पंचायत देवलगढ़ की आठ ग्राम सभाओं देवलगढ़, भटोली, जलेथा, मरखोड़ा, नवाखाल, बलोड़ी, स्वीत, गहड़ तथा कांडईखाल का खेल महाकुंभ आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि माता राजराजेश्वर मंदिर देवलगढ़ के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने सभी प्रतिभागियों को आशिर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

खेल महाकुंभ में अंडर-14 एवं अंडर-17 आयुवर्ग में कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिनके पारिणाम निम्नलिखित रहे।

  • बालिका वर्ग अंडर-14 : कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ द्वितीय रहा।
  • बालक वर्ग अंडर17 : राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत ने प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।
  • वालीबॉल बालक वर्ग अंडर17 : राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • गोला फेंक बालक वर्ग अंडर-14 : लक्की सिंह प्रथम व यशराज द्वितीय राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत।
  • गोला फेंक बालिका अंडर-14 : शीतल प्रथम व दिव्या द्वितीय राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत।
  • लंबी कूद बालक वर्ग अंडर-14 : राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा के प्रियांशु प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत के अभिषेक द्वितीय रहे।
  • लंबी कूद बालिका वर्ग अंडर-14 : रा.उ.मा.वि. भटोली की निशा ने प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ की पल्लवी द्वितीय स्थान पर रही।
  • लंबी कूद बालक अंडर-17 : राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत के अमन पंवार प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ के राजाराम द्वितीय रहे।
  • गोला फेंक में अंडर-17 : लक्की चंद्र प्रथम व नीरज राज द्वितीय रहे।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खिर्सू रमेश मंद्रवाल, प्रधानाचार्य अवधेशमणि लाल, पीटीeए अध्यक्ष संजय कुमार, श्रीमती हेमा देवी, जीव विज्ञान प्रवक्ता सरिता नौटियाल आदि मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में ब्लॉक समन्वयक जयकृत सिंह भंडारी, गजपाल सिंह नेगी, रामेश्वर रावत, मनीष कोठियाल, दुर्गेश बर्त्वाल, विवेक कपरवाण तथा पूजा जोशी थे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रवक्ता मनमोहन भट्ट ने किया एवं  मीडिया रिपोर्ट्स मीडिया  प्रभारी  गणित प्रवक्ता नीरज पुरोहित ने तैयार की।