India biggest win in ODI cricket: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इतिहास रचते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 317 रन से अपने नाम किया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी। इसके साथ ही सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था।

आज सुबह टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगा दिया। भारतीय टीम ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 390 रन बना डाले। जिसमे विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने भी 116 रनों की शानदार पारी खेली। इस तरह टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम मात्र 73 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए। श्रीलंका की ओर से केवल तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। नुवानिडु फर्नांडो ने 19, कासुन राजिता ने 13 और दासुन शनाका ने 11 रनों की पारी खेली। भारत ने इसके साथ ही सीरीज पर 3-0 पर कब्जा जमा लिया।

भारतीय टीम की बात करें तो इससे पहले उसकी वनडे में सबसे बड़ी जीत 257 रन की थी। साल 2007 में के वर्ल्ड कप भारत ने बरमूडा को 257 रन से मात दी थी। अब भारत वनडे में 300 प्लस रनों से जीत हासिल करने वाला पहली टीम बन चुका है।

यह वनडे इतिहास में किसी टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले जीत का सबसे बड़ा मार्जिन न्यूजीलैंड के नाम पर था। न्यूजीलैंड ने साल 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से मात दी थी।

वनडे क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत

टीम           अंतर (रन)    खिलाफ        साल

भारत            317     श्रीलंका             2023

न्यूजीलैंड        290     आयरलैंड           2008

ऑस्ट्रेलिया      275     अफगानिस्तान     2015

दक्षिण अफ्रीका  272     जिम्बाब्वे          2010

दक्षिण अफ्रीका  258     श्रीलंका           2012

स्कोरकार्ड
India  (50 ovs maximum)
BATTING R B 4s 6s
Rohit Sharma (c) c WIA Fernando b Karunaratne 42 49 2 3
Shubman Gill b Rajitha 116 97 14 2
Virat Kohli not out 166 110 13 8
Shreyas Iyer c sub (DM de Silva) b Kumara 38 32 2 1
KL Rahul † c Wellalage b Kumara 7 6 1 0
Suryakumar Yadav c WIA Fernando b Rajitha 4 4 0 0
Axar Patel not out 2 2 0 0
Extras (lb 10, w 5) 15
TOTAL 50 Ov (RR: 7.80) 390/5
Did not bat:  Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohammed Shami, Mohammed Siraj
BOWLING O M R ECON 0s
Kasun Rajitha 10 1 81 8.1 27
Lahiru Kumara 10 1 87 8.7 21
Wanindu Hasaranga de Silva 10 0 54 5.4 23
Jeffrey Vandersay 7 0 59 8.42 7
Chamika Karunaratne 8 0 58 7.25 20
Dasun Shanaka 3 0 19 6.33 7
Nuwanidu Fernando 2 0 22 11 1
Sri Lanka  (T: 391 runs from 50 ovs)
BATTING R B 4s 6s
Avishka Fernando c Shubman Gill b Mohammed Siraj 1 4 0 0
Nuwanidu Fernando b Mohammed Siraj 19 27 4 0
Kusal Mendis † c †Rahul b Mohammed Siraj 4 7 1 0
Charith Asalanka c Patel b Mohammed Shami 1 4 0 0
Dasun Shanaka (c) b Kuldeep Yadav 11 26 2 0
Wanindu Hasaranga de Silva b Mohammed Siraj 1 7 0 0
Chamika Karunaratne run out (Mohammed Siraj) 1 6 0 0
Dunith Wellalage c Yadav b Mohammed Shami 3 13 0 0
Kasun Rajitha not out 13 19 2 0
Lahiru Kumara b Kuldeep Yadav 9 19 2 0
Ashen Bandara absent hurt
Extras (b 1, lb 2, w 7) 10
TOTAL 22 Ov (RR: 3.31) 73
BOWLING O M R ECON 0s
Mohammed Shami 6 2 20 3.33 31
Mohammed Siraj 10 1 32 3.2 46
Kuldeep Yadav 5 1 16 3.2 23
Shreyas Iyer 1 0 2 2 4