Tokyo Olympics 2021 : जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का दूसरा दिन आज भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में आज 49 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीत कर देश को पहला मैडल दिलाया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीने पर बधाई दी।
स्नैच के बाद मीराबाई चानू दूसरे नंबर पर थीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई चानू 110 किग्रा उठाने में कामयाब रहीं। दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू 115 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं। हालांकि वह तीसरे प्रयास में नाकाम रहीं और रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
इसके आलावा आज भारतीय की पुरुष हॉकी टीम और निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को कांटे के मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे। उन्होंने दो गोल दागे।
वहीं निशानेबाजी में भी भारत का एक मेडल करीब पक्का हो गया है। सौरभ चौधरी ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए।
तीरंदाजी के क्वॉर्टर फाइनल में दीपिका और प्रवीण की जोड़ी हार गई है। उन्हें कोरियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय तीरंदाजों की जोड़ी तीन के मुकाबले एक ही सेट जीत सकी।
PM Modi congratulates Mirabai Chanu on her winning the Silver medal in weightlifting
Couldn’t have asked for a happier start to #TokyoOlympics! India is elated by her stupendous performance. Her success motivates every Indian, says PM
(Pic source: https://t.co/tZi5Mj54x0) pic.twitter.com/RymwUDUNTm
— ANI (@ANI) July 24, 2021