IAS-transfer

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर नौकरशाहों का ट्रांसफर किया है। इस बार प्रदेश के टॉप लेवल के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। रविवार देर शाम योगी सरकार ने प्रशासनिक अफसरों का बड़ा फेरबदल किया है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। ‌ किए गए तबादलों में 14 टॉप रैंक के ऑफिसर हैं। संजीव मित्तल को राजस्व परिषद का चेयरमैन बनाया गया है। ‌वहीं मनोज कुमार सिंह यूपी के नए एपीसी बनाए गए है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण को वर्तमान पद से स्थानान्तरित कर प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, बनाया गया है। जबकि मेरठ के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाकर प्रमुख सचिव पशुधन बनाया गया रजनीश दुबे की जगह अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास बने हैं। नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया। दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा का चार्ज दिया गया।सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास भाग का प्रमुख सचिव बनाया गया।

सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया। वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन बने, अरविंद कुमार औद्योगिक विकास आयुक्त बने, राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव उद्यान बने, मनोज सिंह के पास ग्राम्य विकास के साथ पंचायती राज की जिम्मेदारी रहेगी। मीना शर्मा को निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकेडमी लखनऊ पद पर तैनात किया गया।‌ यम देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का चार्ज दिया गया। एस राधा चौहान को गिफ्ट आइटम अपर मुख्य सचिव वित्त की मूल पद पर तैनात किया गया, साथ ही राज्य कर विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

देखें पूरी लिस्ट

नाम   नई तैनाती

  1. संजीव मित्तल – अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव राज्य कर तथा अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण – अध्यक्ष राजस्व परिषद के साथ अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।
  2. अरविंद कुमार – अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआइ – अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआइ का अतिरिक्त प्रभार।
  3. नरेंद्र भूषण – मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण – प्रमुख सचिव लोक निर्माण।
  4. सुरेंद्र सिंह – आयुक्त मेरठ मंडल – आयुक्त मेरठ मंडल के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।
  5. नितिन रमेश गोकर्ण- प्रमुख सचिव लोक निर्माण – प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन।
  6. दीपक कुमार – प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा बेसिक शिक्षा – प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा।
  7. सुभाष चंद्र शर्मा – प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा – प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास।
  8. सुधीर गर्ग – प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, समन्वय, पशुधन तथा परियोजना समन्वय डास्प – प्रमुख सचिव राजस्व।
  9. डा.रजनीश दुबे – अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) – अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, पशुधन व समन्वय।
  10. मनोज कुमार सिंह – अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, पंचायती राज व राजस्व – कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज।
  11. अमृत अभिजात- प्रमुख सचिव प्राविधिक तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास – प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन व राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय)।
  12. राजेश कुमार सिंह – प्रमुख सचिव परिवहन – प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण।
  13. एल.वेंकटेश्वर लू – महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान – प्रमुख सचिव परिवहन।
  14. नीना शर्मा – सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी – निदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।
  15. एम. देवराज – अध्यक्ष उप्र पावर कारपोरेशन, उप्र जल विद्युत निगम, उप्र राज्य विद्युत निगम व पारेषण निगम -वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का अतिरिक्त प्रभार।
  16. एस. राधा चौहान – अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना, अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महानिदेशक राज्य पोषण मिशन – अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना के साथ अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

16 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची