Debashree Chatterjee

नोएडा: सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं तथा दसवीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिये हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड में कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 93.12 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

नोएडा के मयूर स्कूल की छात्रा देबश्री चटर्जी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.20% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप 2 स्थान हासिल किया हैं। देबश्री हूमनिटीज़ विथ आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) और इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (IP) की स्ट्रीम से हैं। उसने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंससब्जेक्ट में 99% मार्क्स हासिल किये हैं। देबश्री की माँ अरूंधती चटर्जी ने बताया कि अपनी पढाई के साथ साथ रिसोर्स हेड डिजिटल लाइब्रेरी में देबश्री का बहुत योगदान है। देबश्री ने resourcehead.com डिजिटल लाइब्रेरी में सभी एजुकेशनल वीडियोस देबश्री के द्वारा बनाये जाते है। देबश्री की रिसर्च में गहन रूचि हैं। वह अपना करियर डाटा साइंस और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में बनाना चाहती है। देवश्री की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यापकों ने उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सब्जेक्ट             मार्क्स

AI           –               99

IP           –               98

Geography     –        98

English           –       96

Political Science     95

History            –     91