इंदिरापुरम: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीबालाजी सुंदरकांड सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा शक्तिखंड-1 स्थित शिव शक्ति मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने सहभागिता करते हुए श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित किया।
आयोजन के संचालक सतीश कुकरेती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को सर्वोपरि माना जाता है। इसी भावना के तहत सभी भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की तथा पश्चिम एशियाई देशों में चल रहे संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए विशेष प्रार्थना की।
कार्यक्रम में विनोद कबटियाल, अमिताभ पांडे, श्याम सुंदर शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, वीरेंद्र बिंजोला, जगदीश गुप्त, सुभाष चंद्र यादव, शिव कुमार बंसल, कमल चौधरी, रुप सिंह रौथाण, हेमंत सिंह गुसांई, शिव प्रताप, संदीप रावत, अनिल कुमार पांडेय, सोमेंद्र शर्मा और अनिल चौहान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



