bjp-sunita-dayal

LIVE Ghaziabad Nagar Nikay Result 2023 : उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना भी आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे के बाद से ही आने शुरू हो गए थे। निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में 4 मई व 11 मई को मतदान हुआ था। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने जहां यूपी नगर निगम की सभी 17 सीटें जीतीं तो वहीं नगर पंचायत और नगर पालिका में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

झांसी में बिहारी लाल आर्य, अयोध्या में गिरीश पति त्रिपाठी, गाजियाबाद में सुनीता दयाल, बरेली में उमेश गौतम, गोरखपुर में मंगलेश श्रीवास्तव, सहारनपुर में अजय सिंह, मथुरा-वृंदावन में विनोद अग्रवाल, लखनऊ में सुषमा खर्कवाल, कानपुर में प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, वाराणसी में अशोक तिवारी, अलीगढ़ में प्रशांत सिंघल, फिरोजाबाद में कामिनी राठौर, प्रयागराज में गणेश केसरवानी, शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा, आगरा में हेमलता दिवाकर कुशवाह और मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया चुनाव जीत चुके हैं या बस उनकी जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है।

गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल विजयी

जब से गाजियाबाद नगर निगम बना है तभी से यहां पर भारतीय जनता पार्टी का मेयर उम्मीदवार ही विजयी परचम लहराता दिखा है। यह सिलसिला इस बार भी कायम रहा और लगातार जीत हासिल कर ली। इस बार गाजियाबाद में मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सुनीता दयाल को उम्मीदवार बनाया था। सपा ने पूनम यादव को मुकाबले में उतारा था तो बसपा ने निसारा खान को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने पुष्पा रावत और आम आदमी पार्टी ने जानकी जगत बिष्ट को मैदान में उतारा था। गाजियाबाद नगर निगम के लिए 41.43 फीसदी वोटिंग हुई थी।

नगर निगम गाजियाबाद से बीजेपी की सुनीता दयाल ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनीता दयाल ने 2 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। सुनीता दलाल को कुल 3,50,905 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी नीसारा खान 63,249 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। महापौर पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थीं। सुनीता दयाल को छोड़कर बाकी सभी 11 की जमानत जब्त हो गई।

गाजियाबाद नगर निगम मेयर चुनाव परिणाम

पार्टीउम्मीदवारवोट
भाजपासुनीता दयाल3,50,905
सपापूनम यादव57,608
कांग्रेसपुष्पा रावत58,951
बसपानिसारा खान63,249
AAPजानकी बिष्ट21,232

 

इसके आलावा वार्ड 54 से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र चौधरी तथा वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा शर्मा ने भी ऐतिहासिक जीत हासिल की है.

मंजू रतूड़ी की रिपोर्ट