लखनऊ : भारतीय पर्वतीय महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड भवन लखनऊ में फूलों मालाओं एवं वस्त्रों के साथ भव्य स्वागत किया। महासभा के मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने से पर्वतीय समाज में उत्साह है और उनके युवा नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की एक नई पहचान बनाएगा।
पान सिंह भंडारी ने पर्वतीय समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय जन समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन भी दिया तथा भारतीय पर्वतीय महासभा द्वारा यहां किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। भारतीय पर्वतीय महासभा के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी के अलावा संयोजक कैलाश उपाध्याय, महासचिव डॉ अनुपम सिंह भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल हुकम सिंह बिष्ट, सचिव नरेंद्र फर्त्याल, कार्यालय प्रभारी दिनेश उपरेती थे।
सचिव विपिन सिंह बिष्ट, उमेश सिंह केड़ा, सुषमा खडकवाल, डॉ. राजेंद्र सिंह भंडारी, कैप्टेन चामू सिंग टाकुली, दिनेश पांडे, मोहन सिंह बिष्ट, कैप्टेन एमएन गोस्वामी, कैप्टेन सीएस पिलख्वाल, कैप्टेन नरेश बिष्ट, कैप्टेन रंजीत भंडारी, योगेश तिवारी, प्रताप सिंह रावत, ललिता पिलख्वाल, जगत सिंह मेहता, केएन चंदोला, हिमांशु भट्ट, कैप्टेन केसर सिंह, गोविंद सिंह बाफिला आदि सदस्य उपस्थित रहे।