लखनऊ: भारतीय पर्वतीय महासभा का शिष्ठ मंडल डॉ अनुपम सिंह भंडारी (अनुपम भैया) राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पर्वतीय महासभा के नेतृत्व में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में मुलाकात की तथा उन्हें देवभूमि उत्तराखंड लोक पर्व हरेला भेट किया। कावड़ यात्रा की शानदार आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री को उनके उत्कृष्ट 8 वर्षीय सफलतम कार्य तथा महाकुंभ की अपार सफलता हेतु महासभा द्वारा उनको कलश देकर सम्मानित किया गया।

इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुपम सिंह भंडारी के उत्कृष्ट सामाजिक कार्य को देखते हुए उनको राम दरबार देते हुए सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री को महासभा द्वारा वार्षिक पत्रिका देवभूमि दर्पण-2025 भेट की गई। महामंत्री द्वारा महासभा की योजना कार्यक्रम हेतु विस्तार में चर्चा की गई और महासभा को मुख्यमंत्री द्वारा उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्य मंडल में महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक दया कृष्ण डालाकोटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुपम सिंह भंडारी, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती, राष्ट्रीय सलाहकार जगदीश सिंह मेहता, उपाध्यक्ष अमित पांडे, संयुक्त सचिव रजनीश डोबरियाल, राष्ट्रीय महिला संरक्षिका कमला भंडारी, महिला कार्यकारिणी सदस्य सीता नेगी, हेमा डोलिया, नमिता भंडारी सदस्य बलवंत सिंह देवड़ी, कार्यालय प्रभारी दिनेश उप्रेती एवं विवान सिंह भंडारी उपस्थित रहे।