UP Ram Navami holiday: योगी सरकार ने रामनवमी पर बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। यह निर्णय मंदिरों में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। लगातार अवकाश से लोगों को पूजा, यात्रा और दर्शन में सुविधा मिलेगी। प्रशासन को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
दरसल उत्तर प्रदेश में पहले सरकार ने 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया था। परन्तु हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार रामनवमी की तिथि को लेकर बनी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तिथि स्पष्ट नहीं है। रामनवमी का पावन उत्सव इस वर्ष 26 मार्च को मनाया जाएगा या 27 को इसे लेकर ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत हैं। कई ज्योतिषाचार्य का कहना है कि रामनवमी 26 को है। तो कुछ का कहना है कि 27 को मनाई जाएगी। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश में पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। अब 26 तथा 27 मार्च दो दिन सार्वजनिक अवकाश होगा। मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
हर साल इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।



