Rudraprayag bus accident, 10 people still missing

Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग जनपद के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की एक मिनी बस (UK 08 PA 7444, 31 सीटर) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF, जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नदी में समाने से पहले कुछ यात्री बस से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों द्वारा तत्परता से खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण AIIMS ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है। वहीँ दो के शव प्राप्त हुए हैं।

घायलों का विवरण

  1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
  2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
  3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
  4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
  5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
  6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
  7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
  8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष

मृतकों का विवरण

  1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
  2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17

लापता व्यक्तियों का विवरण

  1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
  2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
  3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
  4. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
  5. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
  6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
  7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष
  8. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
  9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
  10. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

सीएम धामी ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।