श्रीनगर: विकासखंड खिर्सू की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन-शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को एनआईटी मैदान, श्रीनगर में धूमधाम से सम्पन्न हो गयी। प्रतियोगिता में 6 संकुलों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनगर नगर निगम महापौर के प्रतिनिधि एवं पार्षद सुमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी, प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा रेखा नेगी, जूनियर शिक्षक संघ खिर्सू के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिष्ट एवं बीआरसी समन्वयक मुकेश काला ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमित बिष्ट ने कहा कि खेल भावना से खेलने से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। वहीं लखपत सिंह भंडारी ने कहा कि खेल निष्पक्षता, सम्मान और आदर के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक लाभों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

खेल प्रतियोगिता के परिणाम:

  • 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक बालक) – अनमोल (प्रथम, संकुल डांग), अंकित (द्वितीय, भट्टी सेरा), अनुज (तृतीय, चमराड़ा)
  • 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक बालिका) – यशस्वनी (प्रथम, डांग), मानवी (द्वितीय, गोदा), दीपिका (तृतीय, भट्टी सेरा)
  • 100 मीटर दौड़ (बालक) – अनमोल (प्रथम, डांग), अंकित (द्वितीय, भट्टी सेरा), अनुज (तृतीय, चमराड़ा)
  • 100 मीटर दौड़ (बालिका) – यशस्वनी (प्रथम, डांग), मानवी (द्वितीय, गोदा), दीपिका (तृतीय, भट्टी सेरा)
  • 200 मीटर दौड़ (बालक) – निहाल (प्रथम, देवलगढ़), आर्यन (द्वितीय, गोदा), अनुज (तृतीय, चमराड़ा)

निर्णायक मंडल में खेल समन्वयक नवीन नेगी, जिला सहायक खेल समन्वयक ललित बिष्ट, मनोज कपरवाण, पद्मेंद्र लिंगवाल, चंद्र मोहन बिष्ट, धर्मेंद्र कैन्तुरा, प्रकाश रावत, नवीन धरिवाल, आशीष जैन, भगवती प्रसाद गौड़, संजय प्रकाश, विनीता पैन्यूली, विक्रम नखोलिया, पूनम रतूड़ी, उमा पूजारानी, देवेंद्र असवाल, मनोज नौडियाल, विमल कुमार, अनूप पटेल एवं विपिन गौतम शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन बीआरसी समन्वयक मुकेश काला ने किया।