राज्य आंदोलनकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, महिला मंगल दलों और पत्रकारों का किया सम्मान

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हिमालय क्रांति पार्टी द्वारा पौड़ी गढ़वाल जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक के स्यूसी में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश रावत (बिट्टू भाई) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आंदोलनकारी एवं ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बिष्ट ने हिमालय क्रांति पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “किसी राजनीतिक दल द्वारा पहली बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, राज्य आंदोलनकारियों, महिला मंगल दलों, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया है।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने अपने संबोधन में पार्टी के उद्देश्यों एवं विजन को साझा करते हुए कहा कि “उत्तराखंड राज्य हमें हमारे शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुआ है, परंतु पिछले 25 वर्षों में राष्ट्रीय दलों की नीतियों से प्रदेश बदहाली का शिकार रहा है। इसी कारण एक क्षेत्रीय विकल्प के रूप में हिमालय क्रांति पार्टी का जन्म हुआ, जो राज्य की मूल समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है।”

प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी के पास उत्तराखंड की खुशहाली और विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप एवं स्पष्ट विजन है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे राज्य के पुनर्निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में स्थानीय आंदोलनकारियों, महिला मंगल दलों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन सिंह रावत, देहरादून जिला अध्यक्ष पूजा चमोली, जिला अध्यक्ष चंपावत मनीष खर्कवाल , जिला उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग गणेशपाल सिंह जगवाण, टिहरी गढ़वाल जिला अध्यक्ष अनूप बसलियाल , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गब्बर सिंह चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, राम दत्त, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती, पौड़ी जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जुयाल और रेखा बलूनी, पौड़ी नगर उपाध्यक्ष पौड़ी सुरेश चमोली, कोट ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बेलवाल , सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुन्नी देवी, रवींद्र लिंगवाल , पौड़ी नगर सचिव पंकज कुमार , जिला सचिव पौड़ी मनमोहन सिंह , गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष बृजमोहन गोसाई, महेश डोर्बी, कमलेश थपलियाल, बृजेश चंद्र, सुनील रावत, धनेश कोठारी, कुलवंत नेगी, ध्रुव भंडारी, राम सिंह, गणेश पाल, गोपाल नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह रावत, नवीन वर्मा, मेहरबान सिंह रावत आदि पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष दिनेश रावत (बिट्टू भाई) ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया।