jee mains 2026 result

JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के जनवरी सत्र का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 13, 04, 653 परीक्षार्थियों ने पेपर-1 दिया था, जिसमें 4, 49,568 छात्रायें एवं 8, 55,085 छात्र शामिल हैं। एनटीए द्वारा जारी अधिकृत रिजल्ट के अनुसार, इस वर्ष 12 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटसइल स्कोर प्राप्त किया है।

टॉपर्स में सबसे अधिक कैंडिडेट राजस्थान के

जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट में परफेक्ट 100 का स्कोर करने वाले 12 कैंडिडेट्स में से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स राजस्थान से आए हैं। राजस्थान से सर्वाधिक तीन छात्रों कबीर छिल्लर, चिरंजीब कार, अर्णव गौतम ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। दिल्ली से श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश से नरेद्र बाबू गरि माहिथ व पसाल मोहिथ, बिहार से शुभम कुमार, उडीसा से भावेश पात्रा, हरियाणा से अनय जैन, महाराष्ट्र से माधव विराडिया, गुजरात से पुरोहित निमय, तेलंगाना से विवान शरद माहेश्वरी ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किये हैं।

100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

  1. कबीर छिल्लर – राजस्थान
  2. चिरंजीब कर – राजस्थान
  3. अर्णव गौतम – राजस्थान
  4. श्रेयस मिश्रा – दिल्ली एनसीटी
  5. नरेंद्र बाबू – आंध्र प्रदेश
  6. शुभम कुमार – बिहार
  7. भावेश पात्रा – उड़ीसा
  8. अनय जैन – हरियाणा
  9. पसाला मोहित – आंध्र प्रदेश
  10. माधव वैराध्य – महाराष्ट्र
  11. निमय पुरोहित – गुजरात
  12. विरान शरद – तेलंगाना