देहरादून : उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के चलते लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3537 हो चुकी है। इससे पहले कल शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस के 45 मामले सामने आये थे।
आज रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3537 हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट अभी भी अच्छा है। अबतक राज्य में कुल 2786 (78.77%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 674 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 47 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 30 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विभिन्न लैबों से 2251 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 120 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2131 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 120 मरीजों में से सबसे ज्यादा 40 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, वहीँ 35 लोग देहरादून जिले से, 18 हरिद्वार से तथा 13 कोरोना संक्रमित लोग नैनीताल से मिले हैं। इसके अलावा 06 चम्पावत से, 04 पौड़ी से, 02 टिहरी से तथा 02 मरीज बागेश्वर जिले से सामने आये हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 871 |
नैनीताल | 577 |
टिहरी | 431 |
हरिद्वार | 365 |
उधमसिंह नगर | 456 |
पौड़ी | 164 |
अल्मोड़ा | 201 |
पिथौरागढ़ | 70 |
चमोली | 77 |
उत्तरकाशी | 92 |
बागेश्वर | 95 |
चंपावत | 71 |
रुद्रप्रयाग | 67 |
कुल | 3537 |