Uttarakhand Coronavirus News : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों के मुकाबले आज फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1419 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,481 हो गई है। जिनमें से 41,487 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 9,089 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीँ 652 की अब तक मौत हो चुकी है। इसके अलावा 253 पॉजिटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 80.59% है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 472 मामले देहरादून से सामने आये हैं। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में 164 नए मामले सामने आये हैं। जबकि उधमसिंह नगर जिले में कोरोना के 175 नए मामले सामने आये हैं। इसके अलावा 89 नैनीताल से, 58 पौड़ी गढ़वाल से, 26 बागेश्वर से, 196 टिहरी गढ़वाल से, 102 उत्तरकाशी से, 29 पिथौरागढ़ से, 30 रुद्रप्रयाग से, 30 चम्पावत तथा 48 मामले चमोली से सामने आए हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 13946 |
हरिद्वार | 9800 |
उधमसिंह नगर | 8603 |
नैनीताल | 6120 |
टिहरी | 2634 |
पौड़ी | 2098 |
अल्मोड़ा | 1543 |
पिथौरागढ़ | 1115 |
चमोली | 1139 |
उत्तरकाशी | 2167 |
बागेश्वर | 680 |
चंपावत | 878 |
रुद्रप्रयाग | 758 |
कुल | 51,481 |