Coronavirus in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 143 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 6104 पहुंच गई है। वहीँ 63 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 58.42 % रह गया है। आज सबसे ज्यादा 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज उधमसिंह नगर जिले से सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विभिन्न लैबों से 2495 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 143 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2352 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 143 मरीजों में से सबसे ज्यादा 51 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, इसके अलावा देहरादून से 46, हरिद्वार जिले से 26, नैनीताल से 05, उत्तरकाशी 06, अल्मोड़ा से 03, पौड़ी से 03, टिहरी तथा रुद्रप्रयाग से एक-एक कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 1437 |
नैनीताल | 931 |
उधमसिंह नगर | 1025 |
टिहरी | 497 |
हरिद्वार | 1129 |
पौड़ी | 199 |
अल्मोड़ा | 267 |
पिथौरागढ़ | 105 |
चमोली | 83 |
उत्तरकाशी | 168 |
बागेश्वर | 98 |
चंपावत | 96 |
रुद्रप्रयाग | 69 |
कुल | 6104 |