IAS-transfer

देहरादून : लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों तथा 5 पीसीएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी आईएएस के नए प्रभारों की सूची भी जारी कर दी है।

इसमें सबसे चौकाने वाला नाम  रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्ड़ियाल का है। जिन्हें रुद्रप्रयाग से हटाकर टिहरी जिले का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस अरविन्द सिंह ह्यांकी को कुमाऊं मंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह डॉ नीरज खैरवाल का स्थान लेंगे, जिन्हे अभी तक राजीव रौतेला के रिटायर होने के बाद से जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ साथ कुमाऊँ आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार था। इसके साथ ही आईएएस नितेश कुमार झा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं चकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद हटाकर इसकी जिम्मेदारी अब आईएएस अमित नेगी को दे दी गई है। वहीँ पिथौरागढ़ की मुख्य विकास अधिकारी वंदना अब जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग होंगी। यहाँ देखें पूरी लिस्ट।