state level Inspire Award competition

Pauri News: पौड़ी में आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जिले के 15 विकासखण्डों के कुल 217 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिनमें से 17 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। बच्चों की शानदार सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

आयोजन में निर्णायक सुनील भाष्कर, नवेन्द्र नेगी व राकेश पोखरियाल रहे। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य मोहन चंद्र घिल्डियाल, सहयोग जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रौथाण, मनोज बिष्ट, सग्राम सिंह रविन्द्र रोतेला, भगवान सिंह नेगी, उषा रावत, शुभागी भट्ट, शिक्षा रावत, पूजा केष्टवाल, बलराज गुंसाई, मनोज काला, पार्वती ध्यानी, महेश गिरि, विक्रम रावत, मान सिंह कोहली, विपिन खंतवाल, आर पी डोबरियाल, शैलेंद्र असवाल, सुरेश पंवार, रश्मि महेश गिरि आदि का सहयोग रहा।

राज्य स्तरीय इस्पापर एवार्ड के लिए चयनित सूची

  1. प्रतीक जनता इंटर कॉलेज ढामकेश्वर
  2. वैशाली गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लैंसडाउन
  3. नूपुर बेस्ट जीआईसी फरसाड़ी
  4. अभिनव सिंह बिस्ट जीआईसी धुमाकोट
  5. सुमन अटल उत्कृष्ट जीआईसी कॉलेज बिलखेत
  6. पुष्कर पंत जीआईसी चोपडियू
  7. पूर्वंशी ध्यानी जीआईसी धुमाकोट
  8. सौरभ सिंह जीआईसी किनसर
  9. आरुषि जीआईसी एकेश्वर
  10. राधिका यूपीएस मणकोली
  11. सोमेश खरखाल जीएचएस आमसौड
  12. विकास भंडारी जीएचएस विशल्ड
  13. शिवम हाई स्कूल जाख
  14. आरूषी जीआईसी ग्वालखुडा
  15. आयुष जीआईसी बडखोलू
  16. सूरज जी जी एच एस शिवराजपुर
  17. श्रेयसी रावत जीआईसी उजियाड़ी