देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा के उन्नयन और गुणात्मक सुधार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों का चयन प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। शासन ने चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी की है। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक का नाम शामिल है। राज्य चयन समिति की बैठक की सिफारिश पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि शिक्षक दिवस पांच सितंबर को इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है।
प्रारंभिक शिक्षा के 12 चयनित शिक्षकों की लिस्ट
- प्रारंभिक शिक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी
- राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ जिला चमोली के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत
- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला जिला उत्तरकाशी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत
- राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर जिला देहरादून के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह रावत
- प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर जिला हरिद्वार के प्रधानाध्यापक रोबिन कुमार
- उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना जिला टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक महेश्वर प्रसाद सेमवाल
- प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक शशिकांत नौटियाल
- प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट जिला चंपावत के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास
- प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर के सहायक अध्यापक नौ सिंह
- उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग जिला नैनीताल की सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगाई
- राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट जिला पिथौरागढ़ के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार
- राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी
माध्यमिक शिक्षा से 6 चयनित शिक्षकों की सूची
- माध्यमिक शिक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी
- जीजीआईसी गौचर जिला चमोली में प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा
- जीआईसी भगवानपुर धारकोट जिला देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव
- जीजीआईसी गुलाबशाहपीर जिला हरिद्वार की प्रधानाचार्य कमलेश पंवार
- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ जिला चंपावत के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत
- भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय जिला नैनीताल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता
प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट जिला उत्तरकाशी के प्रवक्ता डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट का चयन हुआ है।



