2 children drowned in river Ganges

देवप्रयाग : देवप्रयाग में 2 सगे भाईयों का नदी में डूबने का मामला सामने साया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना देवप्रयाग (पौड़ी गढ़वाल) के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे रविवार शाम करीब चार बजे 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्चे शाम 5 बजे के आसपास घर वापस आ गए। जिनके द्वारा काफी देर बाद बताया गया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष, अभिषेक पुत्र हीरालाल उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल नदी में डूब गए।

बच्चों ने बताया कि वे नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया जिसको बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे किनारे आगे की ओर चले गया और जब वह काफी आगे निकल गया तो हम वहां से डर कर भाग गए। जिसके बाद उन दोनों का पता नहीं चल पाया।

उक्त घटना पर एसडीआरएफ श्रीनगर द्वारा देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, परन्तु कुछ पता नही लग पाया। आज एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला से सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा नदी में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से संभावित जगहों पर सर्चिंग की जा रही है।