देहरादून : उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहली रिपोर्ट में सभी 127 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। परन्तु अभी अभी जारी दूसरी रिपोर्ट के अनुसार 2 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को कुल 159 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 157 निगेटिव और 2 केस पॉजिटिव हैं। देर शाम आये सैम्पलों की रिपोर्ट में से 2 केस पॉजिटिव आये हैं। जिसके बार प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। दोनों कोरोना संक्रमित जनपद हरिद्वार से हैं और जमाती बताये जा रहे हैं । इन्हें अभी तक गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।
2 more persons have tested positive for #Coronavirus in Uttarakhand, taking the total number of cases to 37, including 9 discharged/cured: State Health Department
— ANI (@ANI) April 14, 2020



