new-cabinet-list

नई दिल्ली : अभी कुछ ही देर में केंद्र सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. कुल 43 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इनमें से सात मंत्रियों को प्रोन्नत किया जा रहा है, जबकि 36 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे नए चहरों में उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा जो अन्य 42 चहरे शामिल होंगे उनके नाम निम्लिखित हैं. जिन मंत्रियों को प्रमोशन दिया जाएगा उनमें पुरुषोत्तम रुपाला, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी और किरेन रिजिजू का नाम शामिल है.

1.नारायण राणे 2. सर्वानंद सोनोवाल 3. वीरेंद्र कुमरा 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया 5. आरसीपी सिंह 6. अश्विनी वैष्णव 7. पशुपति कुमार पारस 8. किरण रिजिजू 9. राजकुमार सिंह 10. हरदीप सिंह पुरी 11. मनसुख मंडाविया 12. भूपेंद्र यादव 13. पुरुषोत्तम रूपाला 14. जी किशन रेड्डी 15. अनुराग ठाकुर 16. पंकज चौधरी 17. अनुप्रिया पटेल 18. सत्यपाल सिंह बघेल 19. राजीव चंद्रशेखर 20. शोभा करंदलाजे 21. भानुप्रताप सिंह वर्मा 22. दर्शना विक्रम जरदोश 23. मीनाक्षी लेखी 24. अन्नपूर्णा लेखी 25. ए नारायण स्वामी 26. कौशल किशोर 27. अजय भट्ट 28. बीएल वर्मा 29. अजय कुमार 30. देवसिंह चौहान 31. भगवंत खूबा 32. कपिल पाटिल 33. प्रतिमा भौमिक 34. सुभाष सरकार 35. भगवत कृष्ण राव कराड़ 36. राजकुमार रंजन सिंह 37. भारती प्रवीण पवार 38. विश्वेश्वर टुडू 39. शांतनु ठाकुर 40. महेंद्र भाई मुंजापारा 41. जॉन बारला 42. एल मुरुगन 43. नीतीश प्रामाणिक हैं।

इससे पहले  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार समेत करीब दर्जनभर मंत्रियों से इस्तीफा दिलाया गया है.

इन 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  1. रमेश पोखरियाल निशंक
  2. संतोष गंगवार
  3. देबोश्री चौधरी
  4. संजय धोत्रे
  5. बाबुल सुप्रियो
  6. राव साहेब दानवे पाटिल
  7. सदानंद गौड़ा
  8. रतन लाल कटारिया
  9. प्रताप सारंगी
  10. डॉ हर्षवर्धन
  11. अश्विनी चौबे
  12. थावरचंद गहलोत