corona-bomb in noida

Corona virus in uttarakhand : प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को जहाँ राज्य में 146 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये थे वहीँ आज सोमवार को 207 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7800 हो चुकी है। हालाँकि अच्छी बात यह है कि अबतक 4,538 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 3134 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीँ 90 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 58.18 % है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विभिन्न लैबों से 2798 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 207 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2591 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 207 मरीजों में से सबसे ज्यादा 101 कोरोना पॉजिटिव हरिद्वार जिले से सामने आये हैं, इसके अलावा नैनीताल जिले से 47, देहरादून से 38, पौड़ी से 06, अल्मोड़ा से 05, उत्तरकाशी से 05, चम्पावत से 02, टिहरी, रुद्रप्रयाग तथा उधमसिंह नगर से एक-एक कोरोना संक्रमित लोग सामने आये हैं।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
देहरादून1775
नैनीताल1279
उधमसिंह नगर1293
टिहरी522
हरिद्वार1587
पौड़ी222
अल्मोड़ा312
पिथौरागढ़150
चमोली97
उत्तरकाशी225
बागेश्वर133
चंपावत125
रुद्रप्रयाग80
कुल7800