Uttarakhand Panchayat Chunav 2025 Result: उत्तराखंड में 89 विकासखंडों में हुए पंचायत चुनाव 2025 के लिए हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से चल रही है। अब तक घोषित परिणामों में कई दिलचस्प आंकड़े सामने आये हैं. इस बार ज्यादातर सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है. कई सीटों पर दोनों प्रत्याशियों को एक बराबर मत मिलने से टाई होने पर टॉस या पर्ची के द्वारा परिणाम निकालकर हार जीत  का फैसला किया गया है. तो वहीँ कुछ सीटों पर मात्र 01 या 02 वोट के मामूली अंतर से प्रत्याशियों की हार-जीत हुई है. इसके अलावा इन चुनाओं में एक और दिलचस्प बात देखने को मिली है कि इस बार लोगों ने युवा उम्मीदवारों पर भरोसा जताकर उन्हें विजयी बनाया है.

सबसे कम उम्र की प्रधान बनी प्रियंका

चमोली जनपद के गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी प्रधान पद पर हुई विजयी, प्रियंका  ने राजनीतिशास्त्र से ग्रेजुएट किया है. उनके पिता राजेन्द्र नेगी इससे पूर्व 2 बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं. सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है.

वहीँ पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्ष्रेत्र के क्विरीजीमिया ग्राम पंचायत की विकास खंड में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय युवती ईशा ग्राम प्रधान चुनी गई। उसकी शैक्षिक योग्यता बीए बीएड है। यह मुनस्यारी का दूरस्थ गांव है।

सबसे कम उम्र की ग्रैजुएट निकिता ने मारी बाजी, चुनी गई बीडीसी

अल्मोड़ा के चौखुटिया ब्लॉक में 21 वर्षीय निकिता ने कोट्यूड़ा ताल सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। सबसे कम उम्र की स्नातक छात्रा होने के साथ उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी निशा को 41 मतों से हराया। निकिता ग्रामीण महिलाओं शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए उत्सुक हैं। उनकी जीत ग्रामीण लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पौड़ी जनपद की 22 साल की साक्षी बनी प्रधान

पौड़ी जिले के पाबौ//कुई गांव की 22 वर्षीय साक्षी प्रधान चुनी गई। साक्षी देहरादून से बीटेक करके अपने गांव लौटी। जहां उन्होंने क्षेत्र का विकास करने की ठानी। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान के पद की दावेदारी की और आज साक्षी कुई गांव की प्रधान चुनी गई है। साक्षी ने कहा कि अपने बीटेक के अनुभव को वे गांव के विकास में लगाएंगी।

अल्मोड़ा में  21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर

चौखुटिया विकासखंड के कोटुड़ा टेड़ागांव से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य निकिता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर जीत हासिल की है। निकिता 21 साल की है। निकिता को 456 वोट मिले है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है।

अल्मोड़ा में 22 साल का युवा बना प्रधान

अल्मोड़ा के महतगांव में पंचायत चुनावों में 22 वर्षीय दीपेश हर्बोला ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। चौखुटिया ब्लॉक के सबसे युवा प्रधान बने दीपेश को 123 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 53 वोटों से हराया।

टॉस से बने प्रधान 23 साल के नितिन

चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 138-138 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से हुआ निर्णय।

पर्ची से ममता देवी हुईं विजेता घोषित

कीर्तिनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैसवाड़ा में प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर पर्ची से ममता देवी विजय घोषित हुईं।

एक वोट से जीती रजनी देवी

चमोली जनपद के नारायणबगड़ में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को 72-72 मत प्राप्त हुए। उसके बाद पुनः मतगणना कराई गई। जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 मत मिले। इस तरह रजनी देवी एक वोट से चुनाव जीत गई।

एक वोट ने पलट दी किस्मत, रिकाउंटिंग में सामने आया नतीजा

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में अर्जुन राठ क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर एक वोट ने किस्मत पलट दी। सुरेंद्र बोरा ने भूपाल बोरा को सिर्फ एक वोट से हराया। रिकाउंटिंग के बाद भी परिणाम नहीं बदला सुरेंद्र बोरा को 212 वोट मिले। शुरुआती गिनती में सुरेंद्र बोरा ने भूपाल बोरा को एक वोट से हराया, लेकिन करीबी मुकाबले को देखते हुए भूपाल बोरा ने तुरंत रिकाउंटिंग की मांग कर दी। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच दोबारा हुई मतगणना में भी परिणाम नहीं बदला। सुरेंद्र बोरा को 212 वोट मिले, जबकि भूपाल बोरा 211 मतों पर रह गए। तीसरे प्रत्याशी चंदन को 92 वोट हासिल हुए।

सिमलकोट में नरेंद्र लाटरी सिस्टम से बने ग्राम प्रधान

गंगोलीहाट नगरपालिका क्षेत्र के निकट स्थित सिमलकोट ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए लॉटरी के माध्यम से हुआ निर्णय।यहां पर आकाश मेहरा और नरेंद्र सिंह के बीच टक्कर रही । दोंनों को 130-130 मत मिले।

बराबर मत मिलने के लाटरी के माध्यम से जीत घोषित की गई। एसडीएम यशवीर सिह ओर आरओ आशुतोष उपाध्याय की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई।लाटरी में नरेंद्र सिंह के नाम की पर्ची निकली और नरेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया।

काफली पंचायत में मियां-बीवी का डंका, पति प्रधान और पत्नी बीडीसी

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत में इस बार एक अनूठा संदेश दिया गया है। यहाँ एक ही घर से दो जनप्रतिनिधि चुने गए हैं – पति प्रधान और पत्नी बीडीसी। सुमित लाल साह निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए जबकि उनकी पत्नी कविता साह ने बीडीसी पद पर जीत हासिल की। काफली पंचायत में यह पहला मौका है जब पति-पत्नी दोनों पंचायत सत्ता में आए हैं।

अल्मोड़ा जनपद के काफली पंचायत में पति-पत्नी जीते

धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत ने इस बार अनोखा संदेश दिया है। यहां की पंचायत में अब एक ही घर से दो जनप्रतिनिधि चुने गए हैं। पति प्रधान, पत्नी बीडीसी। सुमित लाल साह निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए, वहीं उनकी पत्नी कविता साह ने बीडीसी पद पर जोरदार मुकाबले में जीत दर्ज की। कविता साह ने 292 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरस्वती देवी को 72 मतों से हराया, जिन्हें 220 वोट मिले।

पौड़ी गढ़वाल के 15 विकासखंडों में 180 टेबलों पर मतों की गिनती जारी

विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट से कांग्रेस समर्थित चैत सिंह जीतें। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से किया पराजित।

प्रथम चक्र में पौड़ी ब्लॉक के विजयी प्रधान पद के उम्मीदवारों की सूची।

  1. ग्राम पंचायत बारई से वीरेन्द्र सिंह प्रधान पद पर 3 वोटों से विजयी हुए हैं.
  2. ग्राम पंचायत सिण्डी से रेखा देवी प्रधान पद पर 67 मतों से विजयी हुई
  3. ग्राम पंचायत पिसौली से शिखा प्रधान पद पर 01 वोट से विजयी हुई
  4. ग्राम पंचायत बाडा से नवदीप सिंह प्रधान पद पर 103 वोट से विजयी हुए
  5. ग्राम पंचायत चवथ से शंकर प्रसाद नौटियाल प्रधान पद पर 21 वोट से विजयी हुए
  6. ग्राम पंचायत क्जली से सीमा देवी प्रधान पद पर 77 वोट से विजयी हुए
  7. ग्राम पंचायत कफलना से सुनील कुमार प्रधान पद पर 10 वोट से विजयी हुए
  8. ग्राम पंचायत पाबौ मल्ला से रचना प्रधान पद पर 43 वोट से विजयी हुए
  9. ग्राम पंचायत भेटा से सविता देवी (निर्विरोध)
  10. ग्राम पंचायत भिमली तल्ली से महेन्द्र सिंह प्रधान पद पर 6 वोट से विजयी हुए
  11. ग्राम पंचायत केवर्स से जयश्री देवी प्रधान पद पर 225 वोट से विजयी हुए
  12. ग्राम पंचायत काण्डई तल्ली से हनुमंत सिंह प्रधान पद पर 10 वोट से विजयी हुए

विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट से कांग्रेस समर्थित चैत सिंह जीतें। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से किया पराजित।

जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के विजयी प्रधान पद के उम्मीदवारों की सूची

क्र.ग्राम पंचायतविजयी उम्मीदवारप्राप्त वैध मत
11 – अगरोडावंदना84
22 – अणेथबबिता71
34 – आसुईसुनीता रावत
45 – ओलनामहिपाल सिंह99
58 – काण्‍डारितु देवी248
610 – कुड़ी गांवरीना देवी104
711 – कुण्‍डकिरन देवी
813 – खरकाचंद्र प्रकाश
914 – खण्‍डा मल्लारचना देवी
1015 – खुगसासतेंद्र कुमार
1116 – गढकोटसंगीता देवी71
1218 – गिदरासुसरिता देवी
1319 – गुठिण्‍डाकमल किशोर
1421 – घण्डियालअनीता रावत140
1522 – चामीरिंकी देवी107
1624 – झटकण्डीसंगीता देवी99
1725 – टिमरीमानसी99
1829 – डांगूबबिता देवी152
1930 – डुंककुलदीप सिंह76
2031 – तुन्‍देडरणबीर सिंह बिष्ट83
2132 – तोलीमेनका देवी137
2233 – थनुलदेवेंद्र सिंह65
2334 – थापलाराकेश कुमार123
2435 – थापली कफो0इंन्दु देवी101
2539 – दिउसीममता नेगी150
2640 – दिवईअनुसूया देवी163
2743 – धारीमदन सिंह80
2844 – धौड़ानवीन कुमार48
2945 – ध्‍वीली बिष्टतमन्ना147
3047 – नलईसरिता देवी210
3148 – नैथानाप्रकाश98
3249 – नौगांवउपासना69
3350 – नौटियाल गांवसरिता
3453 – पीपलरीना देवी60
3554 – पुण्डोरीगीता देवी38
3655 – पंचालीअशोक रावत112
3756 – फलदाविनोद कुमार142
3861 – बिलखेतरश्मि देवी155
3962 – बुटलीरेनू देवी
4063 – बूंगाप्रीती186
4164 – बिष्‍ट बूंगापुष्पा देवी103
4269 – भटकोटिकमल कांत71
4370 – भटटी गांवराजेंद्र प्रसाद82
4473 – मरोड़ा मनि0अरुणा देवी155
4574 – मरोडा कपो0सपना46
4676 – मिरचोडासोनी देवी
4777 – लहेडाधर्मानन्द
4878 – सकनोलीमुकेश चंद्र71
4980 – साकनीबड़ीअर्चना देवी81
5081 – सिलेथप्रमोद
5182 – सीरौंमीना108
5284 – सुराल गांवजगदेश्वरी देवी139
5385 – सूलाविजय कांत नेगी120

 

जनपद पौड़ी के विकासखंड बीरोंखाल का परिणाम

ग्राम प्रधान      पंचायत

हिमांशु रावत     नांनस्यू

मंजू नेगी            पंचराड

सिताब सिंह       नागणी

पूजा देवी           बमराडी

प्रेम सिंह            तिमलाखोली

गोपाल सिंह       थापला

दयमंती देवी       शीला तत्ला

कृति निधी पाल  मासी

रेशमा देवी         गेंहुलाड

पूजा देवी           सीली तल्ली

रेशमा देवी         घोडपाला मल्ला

नरेंद्र कुमार        कमलिया

विद्यावती देवी   धोबीघाट

हेमा देवी           फरसाडी

अनीता देवी       खलदार

मंजू देवी            तलांई

विनोद जोशी      सेंधार

लीला देवी         कमडई

नीलम देवी        बंदरकोट

सिद्धी शाह         लाछी

शीतल देवी        भतबों

रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली में प्रधान चुनाव के परिणाम

  1. ग्राम पंचायत स्यूर बांगर माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजई हुई।
  2. कूडीअदूली से अनारक्षित शीट जगदीश सिंह 200 वोटों से विजई हुई।
  3. बक्शीर गीता देवी 229 वोटों से विजई हुई
  4. भूनाल गांव से सीमा देवी 176 वोटों से विजय हुई।

गैरसैंण पंचायत चुनाव परिणाम

  1. घंडियाल ग्राम सभा से प्रधान पद पर सचिन कुमार 14 मतों से विजयी
  2. सारंग्वाड़ ग्राम सभा से प्रधान पद पर सुरेन्द्र सिंह 101 मतों से विजयी
  3. पज्याणा ग्राम सभा से प्रधान पद पर अंकिता देवी 13 मतों से विजयी
  4. डुग्री ग्राम सभा से प्रधान पद पर सीमा देवी 20 मतों से विजयी
  5. परवाड़ी ग्राम सभा से प्रधान पद पर ज्योती देवी 108 मतों से विजयी

रुद्रपुर ब्लाक ग्राम प्रधान

  1. जवाहर नगर ग्रामसभा-तारा पाण्डेय
  2. शांतिपुरी नंबर 01-दीपा कांडपाल
  3. शांतिपुरी नंबर 02- कविता तिवारी
  4. शांतिपुरी नंबर 03- बचौली देवी बिष्ट

रायपुर की सबसे बड़ी ग्राम सभा से जीते जयेंद्र

रायपुर ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा रामनगर डंडा थाने से जयेंद्र सिंह सिजवाल 669 वोट से जीते।

काशीपुर में 9 ग्राम प्रधान जीते

  1. गुलजारपुर करनजीत कौर
  2. कुंडेश्वरी से पायल
  3. कनकपुर से सुखविंदर कौर
  4. गुलड़िया से तबस्सुम वारसी
  5. खरमासा से हंसी पंत
  6. गोपीपुरा से विनीता
  7. चांदपुर से तारावती
  8. कटैया से इकरा
  9. खरमासी से विनय कुमार

चमोली के देवाल ब्लॉक ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम

  1. देवाल (सेलखोला)- कविता मिश्रा
  2. कैल- नीमा मिश्रा
  3. हाटकल्याणी-मनोज कुमार
  4. अट़ठू- उमेश चन्द्र
  5. देवसारी- सुनीता देवी
  6. कोठी- लक्ष्मी देवी
  7. सवाड-आशा धपोला
  8. झलिया- दलवीर सिंह
  9. ताजपुर- मदन मोहन

नंदनगर ब्लॉक ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम

  1. जाखणी-राधा देवी
  2. ल्वाणी- रेखा देवी
  3. आला जोखना- अनीता देवी
  4. लुणतरा- रघुवीर लाल लुण्तरा
  5. खुनाणा- मंजू देवी पत्नी महावीर सिंह
  6. काण्‍डई- वीर लाल
  7. बैरों- करीना देवी
  8. बिजार- हरीशचन्द्र पुत्र जगदीश राम
  9. चाका- मकर सिंह पुत्र बालक सिंह
  10. माणखी- महीमानंद पुत्र बालकृष्ण
  11. सेमा- बबीता देवी पत्नी विजय सिंह
  12. चरी-किरन पुत्री दलवीर सिंह

ज्योतिर्मठ ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम

  1. उर्गम दीपा देवी
  2. देवग्राम राधिका
  3. ल्यारी थैणा विनोद सिंह
  4. भर्की चंद्रमोहन
  5. भेंटा दीपक सिंह
  6. द्वींग तपोण भरत‍ सिंह
  7. कलगोठ सहदेव सिंह
  8. डुमक यमुना देवी
  9. किमाणा शशि देवी
  10. ढाक मोहन लाल
  11. कुण्डी खोला विक्रम सिंह
  12. मोल्‍टा संगीता देवी
  13. कागा पूजा देवी