corona-bomb in noida

corona case uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को उत्तराखंड में 104 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसबीच उत्तराखंड से कोरोना संक्रमण की लेकर बड़ी खबर है। गुजरात से मुनिकीरेती नीलकंठ क्षेत्र में बस लेकर घूमने आए सभी 22 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। सभी यात्रियों के मुनिकीरेती चेक पोस्ट पर आरटी पीसीआर सैंपल लिए गए थे। आज सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खास बात यह है कि सैंपल देने के बाद यह यात्री यहां से नीलकंठ महादेव मंदिर गए और उसके बाद मुनिकीरेती के शीशम झाड़ी स्थित एक गुजराती आश्रम में रुके। अब स्वास्थ्य विभाग टीम आश्रम में रहने वालों के सैंपल लेने की तैयारी कर रही है। सभी यात्री यहां से लौट चुके हैं। इस मामले में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इन यात्रियों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को कैसे तलाश किया जाए। पता चला है कि यह यात्री यहां से नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद वह मुनिकीरेती शीशम झाड़ी स्थित एक गुजराती आश्रम में रात को रुके थे।