22 year old Preeti became the

Three-tier Panchayat elections: विकासखंड कल्जीखाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई है। गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चलती रही। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही अपने अपने प्रत्याशियों के परिणामों की प्रतीक्षा में ब्लॉक मुख्यालय के बाहर फूलमालायें लेकर खड़े रहे।

इससे पहले बीती 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विकासखंड कल्जीखाल की 87 ग्राम पंचायतों में 88 मतदान केंद्रों पर 2 जिला पंचायत सदस्यों, 23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा 86 ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए मतदान हुआ था। वहीँ ग्राम पंचायत डांगी में प्रधान पद पिछड़ी जाति महिला आरक्षित सीट होने के कारण प्रत्याक्षी न होने से प्रधान का चुनाव नहीं हुआ था। जबकि 23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 21 क्षेत्र पंचायत सीटों पर चुनाव हुआ वहीं 87 ग्राम पंचायतों में 12 ग्राम निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 74 ग्राम पंचायत प्रधानों के सीटों के लिए मतदान हुआ।

दो मतदान केंद्रों में रिकॉन्टिग भी करवाई गई। क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न करवाने में सभी कार्मिकों का सहयोग रहा, साथ ही उन्होंने सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत सीट गढ़कोट 08 से निर्दलीय प्रत्याशी सविता देवी को कुल 4910 मत प्राप्त हुए, वही भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोहिनी देवी को 2060 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 1422 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। वही दूसरी जिला पंचायत सीट 07 थेंर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमला देवी को 3790, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मधु देवी को 2644, निर्दलीय प्रत्याशी सविता देवी को 955 तथा दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी शशि देवी को 466 से संतुष्ट होना पड़ा है।

एक वोट से जीती गीता देवी

ग्राम पंचायत पुंडोरी में गीता देवी 1 मत से दूसरी बार चुनाव जीती है।। ग्राम पंचायत पुण्डोरी में टोटल 96 मत पड़े। जिसमें गीता देवी को 38 मत पड़े जबकि दीपा देवी को 37, वही तीसरे प्रत्याक्षी शिवानी देवी को 21 मत पड़े। इस प्रकार गीता देवी एक वोट से जीतकर दूसरी बार प्रधान निर्वाचित हुई।

चौथी बार ग्राम प्रधान बने मदन सिंह रावत

विकास खंड कल्जीखाल के ही ग्राम पंचायत धारी में मदन सिंह रावत लगातार दूसरी बार ग्राम पंचायत प्रधान निर्वाचित हुए। इससे पहले दो बार वह ग्राम प्रधान रहे है। चौथी बार प्रधान बनने वाले वह एक मात्र वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रधान हैं। उनका अनुभव और मार्ग दर्शन पहली बार नव निर्वाचित प्रधानों को मिलेगा।

विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत प्रधान दिउसी ममता नेगी ने ग्रामवासियों की सेवा करने दिल्ली से गांव आकर रिवर्स पलायन उदाहरण दिया। ममता नेगी शिक्षित प्रधान है। उन्होंने कहा कि वह युवा सोच के साथ अपनी  पंचायत में ग्राम स्वराज के तहत कुछ हट कर विकास करना चाहती है।

ग्राम पंचायत सुतार गांव ग्राम प्रधान श्रीपाल नेगी पांचवीं बार गांव की सरकार में प्रतिनित्व करेंगे। वे तीन बार प्रधान, एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे है। और एक बार फिर चौथी बार प्रधान बनने का उनकी ग्राम पंचायत ने उन्हें अवसर दिया। ज्ञात हो कि उनके पिताजी दादाजी ग्राम पंचायत में जन्मजात प्रधान रहे है। तीसरी पीढ़ी ग्राम पंचायत की सेवा कर रही है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल मिंटू बने क्षेत्र पंचायत सदस्य

विकास खंड कल्जीखाल की सबसे चर्चित सीट क्षेत्र पंचायत गुठिड़ा की रही। जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल मिंटू क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। संजय डबराल 200 मतों से चुनाव जीत गए।

22 साल की प्रीति  बनी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान

कुमारी प्रीति उम्र 22 साल ग्राम प्रधान बंगा बुगा विकास खंड कल्जीखाल सबसे कम उम्र की ग्राम पंचायत प्रधान बनी। इससे पहले कुमारी प्रीति के माता पिता भी ग्राम प्रधान रहे चुके है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सीट बिलखेत 10 पर विकास खंड कल्जीखाल की सबसे कम उम्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी श्रीमती प्रिया।