Coronavirus Update uttarakhand : उत्तराखंड में आज फिर कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दोपहर में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना के 24 नए मामलों की पुष्टि हुई है. जिसके बाद अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 493 हो गई है. इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 69 मामले सामने आये थे. अब तक कुल 79 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
अभी अभी जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार टिहरी गढ़वाल के 10 लोग (सभी महाराष्ट्र से), हरिद्वार के 08 लोग (सभी महाराष्ट्र से), देहरादून के 06 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| नैनीताल | 138 |
| देहरादून | 80 |
| टिहरी | 62 |
| उधमसिंह नगर | 57 |
| हरिद्वार | 43 |
| पौड़ी | 23 |
| अल्मोड़ा | 21 |
| पिथौरागढ़ | 20 |
| चमोली | 11 |
| उत्तरकाशी | 10 |
| बागेश्वर | 8 |
| चंपावत | 8 |
| रुद्रप्रयाग | 3 |
| प्राइवेट लैबस | 9 |
| कुल | 493 |



