accident in pauri garhwal

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नेटवाड के नजदीक मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अजब सिंह पुत्र पुना सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी निवासी 24 वर्षीय अजब सिंह हाल ही में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। उनका अभी तक सपथ ग्रहण भी नहीं हुआ था। कि एक सड़क हादसे ने उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस हादसे में 2 अन्य घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया है।