Coronavirus in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 244 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 5961 पहुंच गई है। वहीँ 63 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 58.63 % रह गया है। आज सबसे ज्यादा 72 कोरोना पॉजिटिव मरीज देहरादून से सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विभिन्न लैबों से 4750 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 244 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 4506 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 244 मरीजों में से सबसे ज्यादा 72 कोरोना पॉजिटिव देहरादून से सामने आये हैं, इसके अलावा हरिद्वार जिले से 61, नैनीताल से 30, उधमसिंह नगर से 23, पिथोरागढ़ से 18, उत्तरकाशी से 12, चम्पावत से 09, अल्मोड़ा से 06, पौड़ी से 06, टिहरी से 04 तथा बागेश्वर से 03 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 1391 |
नैनीताल | 926 |
उधमसिंह नगर | 974 |
टिहरी | 496 |
हरिद्वार | 1103 |
पौड़ी | 196 |
अल्मोड़ा | 264 |
पिथौरागढ़ | 105 |
चमोली | 82 |
उत्तरकाशी | 162 |
बागेश्वर | 98 |
चंपावत | 96 |
रुद्रप्रयाग | 68 |
कुल | 5961 |