देहरादून : उत्तराखंड में बुधवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। बुधवार दोपहर में जहाँ कोरोना के 23 मामले सामने आये थे, वहीँ रात 9 बजे थोड़ा राहत भरी खबर आई है. स्वास्थ्य बुलेटिन द्वारा रात 9 बजे जारी रिपोर्ट में 02 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आज कोरोना पॉजिटिव आये 25 लोगों में से 07 मामले देहरादून से, 06 नैनीताल से, 04 हरिद्वार तथा 04 उधमसिंह नगर से हैं. इसके अलावा 02 टिहरी, 01 पौड़ी, 01 रुद्रप्रयाग से तथा 01 कोरोना संक्रमित व्यक्ति उत्तरकाशी जिले से है। जिससके बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1562 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक विभिन्न अस्पतालों से कुल 831 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीँ राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अन्य राज्यों को भी 7 मरीज चले गए हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 399 |
नैनीताल | 334 |
टिहरी | 223 |
उधमसिंह नगर | 95 |
हरिद्वार | 154 |
पौड़ी | 52 |
अल्मोड़ा | 74 |
पिथौरागढ़ | 51 |
चमोली | 34 |
उत्तरकाशी | 25 |
बागेश्वर | 40 |
चंपावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 29 |
कुल | 1562 |