Coronavirus in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 279 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 6866 पहुंच गई है। हालाँकि अच्छी बात यह है कि अबतक 3,811 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 2945 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीँ 72 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 55.51 % रह गया है। आज सबसे ज्यादा 81 कोरोना पॉजिटिव मरीज उधमसिंह नगर जिले से सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विभिन्न लैबों से 4609 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 279 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 4330 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 279 मरीजों में से सबसे ज्यादा 81 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, इसके अलावा हरिद्वार जिले से 74, देहरादून से 50, नैनीताल से 20, पिथोरागढ़ से 26, अल्मोड़ा से 18, उत्तरकाशी से 05, चम्पावत तथा टिहरी से एक-एक कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 1530 |
नैनीताल | 1044 |
उधमसिंह नगर | 1244 |
टिहरी | 512 |
हरिद्वार | 1363 |
पौड़ी | 202 |
अल्मोड़ा | 298 |
पिथौरागढ़ | 134 |
चमोली | 85 |
उत्तरकाशी | 183 |
बागेश्वर | 99 |
चंपावत | 102 |
रुद्रप्रयाग | 70 |
कुल | 6866 |