31 new corona cases comes in Uttarakhand today evening

Coronavirus Update uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज देश शाम जारी रिपोर्ट में कोरोना के 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इससे पहले आज दोपहर 2 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य के आज 38 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसके बाद बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 69 पहुँच गया है. जबकि अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 469 हो गई है. इससे पहले मंगलवार को भी 51 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई थी। अब तक कुल 79 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

अभी अभी जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक बार फिर टिहरी गढ़वाल के सबसे ज्यादा 11 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं. इससे पहले दोपहर में भी टिहरी जनपद के 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद कुल मिलाकर आज टिहरी जनपद के 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें 26 लोग महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं जबकि एक शख्स हाल ही में दिल्ली से वापस लौटा है। पौड़ी में भी 13 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति नोएडा से और 12 लोग महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं।   इसके अलावा 07 उधमसिंह नगर के  हैं. ये सभी भी महाराष्ट्र से लौटे हुए हैं।, 06 अल्मोड़ा के, 03 नैनीताल के, 03 पिथोरागढ़ के, तथा 01 व्यक्ति देहरादून जनपद का है.

आज दोपहर में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में से सबसे ज्यादा 16 लोग टिहरी जनपद के हैं. इनमे से 15 लोग महाराष्ट्र से तथा 01 दिल्ली से यहाँ लौटे हैं. इसके अलावा 13 कोरोना पॉजिटिव लोग पौड़ी गढ़वाल से हैं. इनमे से 12 लोग महाराष्ट्र से तथा 01 नोएडा से गए हैं. इनके अलावा 06 लोग हरिद्वार तथा 03 देहरादून से हैं. ए सभी लोग भी बाहर से यहाँ पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में आज फिर मिले 38 कोरोना पॉजिटिव, 438 हुई कोरोना के मरीजों की संख्या