देहरादून : उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 को अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा “बेटी सम्मान” की एक अनोखी पहल शुरू की है। जिसके तहत देहरादून शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली 40 छात्राओं को एक दिन के लिए सरकारी विभागों में अफसर बनाया गया। शनिवार को 40 छात्राओं ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुँचकर एक दिन के लिए सांकेतिक कार्यभार ग्रहण कर वहां अधिकारी की भूमिका निभाई। अधिकारी बनी छात्राओं ने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकारी सिस्टम को भी जाना।
जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने समकक्ष के लिए एमकेपी पीजी कालेज की बीकाम की छात्रा शगुन कटारिया को शुभकामना देते हुए प्रशासनिक पदों के उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी।
वहीँ विल फील्ड स्कूल की 11वीं की छात्रा मान्या नेगी ने एक दिन के लिये जिला विकास अधिकारी (DDO) का सांकेतिक कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने विभाग के कामकाज को विस्तार से समझा और विभागीय कक्षों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं डीडीओ के अधिकारों की जानकारी हासिल की।
उनके अलावा आठवीं क्लास की छात्रा दिव्यांशी अमोली को देहरादून नगर निगम में नगर आयुक्त बनाया गया। सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने बालिकाओं को पूरा सम्मान देते हुए उनके आदेशों का पालन किया।
एक दिन के लिए अधिकारी बनी 40 छात्राओं एवं उनके विभागों के नाम
छात्रा का नाम | विभाग का चार्ज (सांकेतिक) | स्कूल/ कॉलेज का नाम |
शगुन कटियार | जिलाधिकारी | एमकेपी पीजी कॉलेज |
निकिता कनौजिया | मुख्य विकास अधिकारी | एमकेपी पीजी कॉलेज |
रवीना रावत | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय | एमकेपी पीजी कॉलेज |
मालती नौटियाल | एसपी सिटी, | एमकेपी पीजी कॉलेज |
आभा पिमोली | एसपी ग्रामीण | एमकेपी पीजी कॉलेज |
रोमा अग्रवाल | मुख्य शिक्षा अधिकारी | एमकेपी पीजी कॉलेज |
अंकिता जगूड़ी | ईई जल संस्थान | एमकेपी पीजी कॉलेज |
स्वर्णिमा सजवाण | ईई विद्युत | एमकेपी पीजी कॉलेज |
उत्कर्षी रावत | जिला पंचायतीराज अधिकारी | एमकेपी पीजी कॉलेज |
प्रियल ध्यानी | जिला कार्यक्रम अधिकारी | एमकेपी पीजी कॉलेज |
मोहिनी रावत | जिला उद्यान अधिकारी | एमकेपी पीजी कॉलेज |
पायल सिंह | एडीएम एफआर | डीएवी पीजी कॉलेज |
दिविक्क्षा पाल | सिटी मजिस्ट्रेट | डीएवी पीजी कॉलेज |
वैशाली मैठाणी | एसडीएम सदर | डीएवी पीजी कॉलेज |
हिमानी राणा | मुख्य चिकित्साधिकारी | डीएवी पीजी कॉलेज |
अंजली पंवार | मुख्य कोषाधिकारी | डीएवी पीजी कॉलेज |
वृक्षा मुख्य | कृषि अधिकारी | डीएवी पीजी कॉलेज |
राधिका चौहान | क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी | डीएवी पीजी कॉलेज |
सपना चौहान | तहसीलदार सदर | डीएवी पीजी कॉलेज |
आकृति बिष्ट | खंड विकास अधिकारी | डीएवी पीजी कॉलेज |
अनुष्का | नेहरू युवा केंद्र | डीएवी पीजी कॉलेज |
मैमून जैहरा | वन स्टॉप सेंटर | डीएवी पीजी कॉलेज |
हर्षिता प्रजापति | सीओ कोतवाली | डीबीएस पीजी कॉलेज |
अमीषा नेगी | एसपी ट्रैफिक | डीबीएस पीजी कॉलेज |
शगुफ्ता | जिला पूर्ति अधिकारी | डीबीएस पीजी कॉलेज |
नमिता नौटियाल | जिला प्रोबेशन अधिकारी, कचहरी | डीबीएस पीजी कॉलेज |
रेखा भट्ट | साइबर क्राइम पुलिस थाना | डीबीएस पीजी कॉलेज |
मिष्ठी चौधरी | राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 | डीबीएस पीजी कॉलेज |
दिपशी थापा | महिला हेल्पलाइन कार्यालय 1090 | डीबीएस पीजी कॉलेज |
आरती मंडल | बाल विकास परियोजना अधिकारी | डीबीएस पीजी कॉलेज |
मान्या नेगी | जिला विकास अधिकारी | विल फील्ड स्कूल |
रिशा रियाल | चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 | दून विश्वविद्यालय |
वनीशा रावत | सीओ डालनवाला | डीपीएस कॉलेज |
शीतल मेंगवाल | क्षेत्रतीय पर्यटन अधिकारी | ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी |
सलोनी राणा | डालनवाला थाना | जीजीआईसी राजपुर |
तनु काम्बोज | अपर जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) | जीजीआईसी राजपुर |
स्वाति काम्बोज | अपर जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक | जीजीआईसी राजपुर |
दिव्यांशी | उप नगर आयुक्त, नगर निगम | सीजेएम |
ऋतिका बलूनी | खंड शिक्षा अधिकारी, रायपुर ब्लॉक | डीआईएस |
शिवानी शर्मा | जिला समाज कल्याण अधिकारी | एसजीआरआर पब्लिक स्कूल |