देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालाँकि आज बीते कुछ दिनों की अपेक्षा कुछ राहत दिखी। शनिवार को जहाँ प्रदेश में 124 कोरोना के मामले सामने आये वहीँ आज रविवार को राज्य में कुल 43 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2344 हो गई है। हालांकि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1500 (करीब 63 प्रतिशत) लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि विभिन्न अस्पतालों में 844 एक्टिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। वहीँ अब तक कोरोना से 27 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को दोपहर में जहाँ 23 कोरोना के मामले सामने आये थे, वहीँ रात 9 बजे आई रिपोर्ट में 20 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह आज राज्य में मिले कुल 43 कोरोना के मामले सामने आये हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से सबसे ज्यादा 12 मामले हरिद्वार से सामने आये हैं। इसके अलावा चमोली में 09, टिहरी गढ़वाल में 06, देहरादून में 06, पौड़ी में 04, रुद्रप्रयाग में 04, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 606 |
नैनीताल | 366 |
टिहरी | 376 |
हरिद्वार | 271 |
उधमसिंह नगर | 137 |
पौड़ी | 99 |
अल्मोड़ा | 138 |
पिथौरागढ़ | 64 |
चमोली | 63 |
उत्तरकाशी | 57 |
बागेश्वर | 59 |
चंपावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 60 |
कुल | 2344 |