देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज शनिवार को राज्य में कोरोना के 45 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3093 हो गई है। इसबीच राहत की बात यह है कि कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अबतक 2502 (80.89%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 522 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 42 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 27 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विभिन्न लैबों से 2506 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2461 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 45 मरीजों में से सबसे ज्यादा 17 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, वहीँ 08 देहरादून जिले से, 06 बागेश्वर से, 05 उत्तरकाशी से, 04 केस नैनीताल से तथा एक-एक मामले पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार जिले से सामने आये हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| देहरादून | 742 |
| नैनीताल | 530 |
| टिहरी | 421 |
| हरिद्वार | 318 |
| उधमसिंह नगर | 306 |
| पौड़ी | 144 |
| अल्मोड़ा | 192 |
| पिथौरागढ़ | 67 |
| चमोली | 76 |
| उत्तरकाशी | 80 |
| बागेश्वर | 92 |
| चंपावत | 59 |
| रुद्रप्रयाग | 66 |
| कुल | 3093 |



