Coronavirus Update uttarakhand : उत्तराखंड में आज देर शाम को 7 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं. जसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 500 पहुँच गया है. इससे पहले आज दोपहर में कोरोना वायरस के 24 मामले सामने आये थे. इस तरह गुरुवार को अब तक राज्य में कुल 31 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना के 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है. जिनमे से 03 लोग देहरादून से, 03 अल्मोड़ा से तथा एक नैनीताल जिले है. इनमे से 04 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं जबकि 01 व्यक्ति दिल्ली से तथा 2 लोग कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये हैं. इससे पहले दोपहर में जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार टिहरी गढ़वाल के 10 लोग (सभी महाराष्ट्र से), हरिद्वार के 08 लोग (सभी महाराष्ट्र से), देहरादून के 06 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे. अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 500 पहुँच गया है.
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| नैनीताल | 139 |
| देहरादून | 83 |
| टिहरी | 62 |
| उधमसिंह नगर | 57 |
| हरिद्वार | 43 |
| पौड़ी | 23 |
| अल्मोड़ा | 24 |
| पिथौरागढ़ | 20 |
| चमोली | 11 |
| उत्तरकाशी | 10 |
| बागेश्वर | 8 |
| चंपावत | 8 |
| रुद्रप्रयाग | 3 |
| प्राइवेट लैबस | 9 |
| कुल | 500 |


