Suicide

सतपुली : विकासखंड एकेश्वर के ग्राम मौन्दाडी में 54 वर्षीय शख्स कलम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह ने घर से कुछ दूरी पर बेरोजगारी के चलते खेत में पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक के रिश्तेदार विकास रावत ने बताया कि मृतक कश्मीर में ड्राइवर की नौकरी करता था और पिछले एक साल से मृतक बेरोजगार था जिसके कारण शायद उन्हें मानसिक तनाव था।

उन्होंने बताया कि कलम सिंह पिछले दो दिनों से घर से गायब था। परिवारजनों द्वारा इनकी खोजबीन की जा रही थी। आज सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी विद्या देवी ने गांव से कुछ दूरी पर उनको फाँसी पर लटका देखा। जिसके उपरान्त गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना उपराजस्व निरीक्षक को दी गयी जिसके उपरान्त मौके पर पहुँचकर उप राजस्व निरीक्षक द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय पौडी भेजा गया।

उप राजस्व निरीक्षक अजीत थपलियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। शव के दो दिन पुराने होने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसके उपरान्त परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा।