Corona virus in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है. गुरुवार को जहाँ राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 728 मामले सामने आये थे, वहीँ आज शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 588 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 11 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17,865 पहुंच गया है। जबकि इस बीमारी से अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ अबतक 12,124 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 5440 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 62 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 67.86% है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 588 कोरोना संक्रमण क मामल सामने आये। जिनमें से सबसे अधिक 185 मामले देहरादून से आए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 120, चमोली में 58, नैनीताल में 55, उधमसिंह नगर में 72, टिहरी गढ़वाल में 26, अल्मोड़ा में 13, पौड़ी गढ़वाल में 18, बागेश्वर में 12, चंपावत में 06, उत्तरकाशी में 06, रुद्रप्रयाग में 05 तथा पिथौरागढ़ में 12 कोरोना के मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
हरिद्वार | 4293 |
देहरादून | 3637 |
उधमसिंह नगर | 3382 |
नैनीताल | 2513 |
टिहरी | 1007 |
पौड़ी | 458 |
अल्मोड़ा | 473 |
पिथौरागढ़ | 286 |
चमोली | 325 |
उत्तरकाशी | 763 |
बागेश्वर | 248 |
चंपावत | 279 |
रुद्रप्रयाग | 201 |
कुल | 17,865 |