Coronavirus Update uttarakhand :  उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज गुरुवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 60  नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर 02 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में 60 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. आज अब तक मिले कुल 60 कोरोना संक्रमितों में से सबसे ज्यादा 35 लोग अकेले देहरादून जिले से हैं. जबकि 10-10 कोरोना संक्रमित लोग नैनीताल और टिहरी जनपदों हैं, इसके अलावा 04 पौड़ी गढ़वाल से तथा 01 कोरोना पॉजिटिव उत्तरकाशी जिले से है. जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 1145 पहुँच गया है. इसके अलावा 286 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं. जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

आज मिले  कोरोना संक्रमितों में से ज्यादातर लोग महाराष्ट्र (मुम्बई) से  हैं

उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
नैनीताल310
देहरादून323
टिहरी101
उधमसिंह नगर83
हरिद्वार85
पौड़ी42
अल्मोड़ा63
पिथौरागढ़28
चमोली25
उत्तरकाशी22
बागेश्वर21
चंपावत33
रुद्रप्रयाग8
कुल1145