Coronavirus case in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 618 नए मामले सामने आये हैं। वहीं, 10 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 239 मामले सामने आये हैं, जबकि नैनीताल में 93, हरिद्वार में 48, चमोली में 40, ऊधमसिंह नगर में 21, अल्मोड़ा में 39, पिथौरागढ़ में 33, पौड़ी में 34, चंपावत में 07, टिहरी में 20, उत्तरकाशी में 18, रुद्रप्रयाग में 13 और बागेश्वर में 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 76,893 पहुँच गई है। जबकि अब तक कुल 1273 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 69,831 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और 4,994 एक्टिव केस हैं। इस समय उत्तराखंड में रिकवरी रेट 90.82% है।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| देहरादून | 22149 |
| हरिद्वार | 12295 |
| उधमसिंह नगर | 10410 |
| नैनीताल | 8799 |
| टिहरी | 3649 |
| पौड़ी | 4334 |
| अल्मोड़ा | 2475 |
| पिथौरागढ़ | 2361 |
| चमोली | 2816 |
| उत्तरकाशी | 3078 |
| बागेश्वर | 1215 |
| चंपावत | 1427 |
| रुद्रप्रयाग | 1885 |
| कुल | 76,893 |



