देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के 791 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,03,602 पहुंच गई है। वहीं 7 मरीजों की मौत भी हुई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण का असर अब शैक्षणिक संस्थानों में भी दिखने लगा है। सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों के बाद अब देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्रों व शिक्षकों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को इस स्कूल के एक साथ 07 छात्रों और 05 शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने से स्कूल में दहशत का माहौल है। सभी संक्रमित छात्र कक्षा आठ के हैं। स्कूल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सभी को स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। तथा इनके संपर्क में आए व्यक्तियों को भी आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उनकी कोरोना जांच भी करवाई जा रही है। आठवीं कक्षा के अन्य छात्रों के स्कूल आने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। स्कूल प्रशासन ने यह जानकारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देने के साथ अपने स्तर से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इसके अलावा आइआइटी रुड़की में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यहां 06 और छात्र-छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद अब संस्थान में संक्रमित छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। सभी संक्रमितों को गंगा भवन में रखा गया है। संस्थान के पांच भवन को कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया है। 100 छात्रों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
7 students & 5 teachers of The Doon School in Dehradun, who were quarantined have tested positive. To avoid further spread of the virus, School administration is contact tracing and quarantining people: Dr Ashish Srivastava, District Magistrate, Dehradun #Uttarakhand
— ANI (@ANI) April 6, 2021



