Shailesh-Matiani-Award

देहरादून :  शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार के साथ ही शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 72 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुधवार को तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बीते तीन साल (2015,2016,2017) में शैक्षिक पुरस्कार के लिए चुने गए कुल 72 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, प्रवक्ता, एलटी,  बेसिक और संस्कृत शिक्षा कैडर के शिक्षक शामिल हैं। संस्कृत शिक्षा के शिक्षक भी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं।

इन शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

वर्ष 2015:
कुसुमलता, ममता डिमरी, रीता सेमवाल, प्रमिला भंडारी, रेखा रानी कोटियाल, किशनपाल महर, पुष्पा जोशी, रामलाल, भानुप्रकाश गुप्ता, विमला जोशी, दीपा कलाकोटी, महेश गिरी, डॉ. मंजू कपूरवाण, वीरेंद्र सिंह राणा, डॉ. कुसुमरानी नैथानी, कुंवर सिंह गुसांई, वीरेंद्र सिंह नेगी, गीता लोहनी, दरपानराम टम्टा, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, सत्ये सिंह राणा, दिनेश प्रसाद बडोनी,रामाश्रय सिंह, रामशंकर सिंह, नीलम नेगी, जीवन चंद्र दुबे, ललित मोहन वोहरा.

वर्ष 2016:
सुकन्या थपलियाल, आशीष चौहान,गजपाल सिंह जगवाण, डॉ. सुशील सिंह राणा, राकेश कुमार असवाल, विजया रावत, दिनेश चंद्र बडोनी, पुष्पा रावत, शशि कंडवाल, मोहम्मद अनीस, चंपा कोरंगा, डोरी लाल लोधी, डॉ. राजकुमारी मनराल, शैलेंद्र कुमार नौटियाल, किशोरी सिंह, सुरेंद्र चंद्र पाठक, उम्मेद सिंह रावत, डॉ.दिग्विजय सिंह चौहान, कौस्तुभ चंद्र जोशी, कृष्णगोपाल पाठक, दीपक रतूड़ी.

वर्ष 2017:
चंद्रकला शाह, उषा त्रिवेदी, सर्वेश्वरी, ममता मिश्रा, उर्मिला सिंह पुंडीर, माधव सिंह नेगी, इमराना परवीन, नीता अल्मिया, लक्ष्मी काला, प्रमोद कुमार कर्नाटक, संजीव कुमार पांडेय, पुष्कर सिंह नेगी, सुधा सेमवाल, गोविंद सिंह रावत, भाष्करानंद डिमरी, रोहिताश्व कुंवर चौहान, डॉ. यशवंत सिंह नेगी, जमुना प्रसाद तिवारी, शोभा, सुरेंद्र सिंह रौतेला, किशोर चंद्र पाटनी, राधेश्याम खर्कवाल, डॉ. वीर सिंह रावत, कीर्तिवल्लभ जोशी.

कल्जीखाल ब्लॉक के शिक्षक आशीष चौहान को मिला शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार Shailesh-Matiani-Award

बुधबार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम डांगी के शिक्षक आशीष चौहान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए साल 2016 का शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजा। शिक्षक आशीष चौहान को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर गांव वासियो ने खुशी की लहर है। इस मौके पर कल्जीखाल के पूर्व प्रमुख एंव प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने शिक्षक आशीष चौहान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक आशीष चौहान को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की वह उनके ब्लॉक द्वारीखाल के राउमा विद्यालय में सहायक अध्यापक पद कार्यरत हैं। उन्हें पहले भी वन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा प्रगति से सम्बंधित फोटोग्राफी प्रयियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैं। 2016 में ही शिक्षक आशीष चौहान उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रोडक्विटवी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलने पर समूचे मनियारस्यू, कल्जीखाल एवं द्वारीखाल क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया की आशीष के पिता डॉ. रणबीर सिंह चौहान ने गांव के मान सम्मान को बढ़ाया है। ग्राम प्रधान थनुल कैप्टन नरेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान डाँगी भगवान सिंह चौहान, ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार ने भी शिक्षक आशीष चौहान को पुरस्कृत होने पर बधाई दी।